झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार खत्‍म हो गया है। रिजल्‍ट बुधवार 08 जुलाई को जारी किए गए हैं। झारखण्‍ड बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं के छात्र अब अपना रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in तथा jharresults.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। रिजल्‍ट अन्‍य प्राइवेट रिजल्‍ट होस्टिंग वेबसाइट पर भी जारी किया गया है।

JAC Jharkhand Matrix Result 20202 Direct Link: Check Here

झारखंड राज्य बोर्ड के रिजल्‍ट आमतौर पर मई में घोषित किए जाते हैं मगर इस बार COVD19 के कारण लागू लॉकडाउन के चलते रिजल्‍ट जारी होने में देरी हुई है। रिजल्‍ट दोपहर 01 बजे से लाइव हो गए थे तथा छात्र अपने परीक्षा के रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपने रोल नंबर तथा लॉगिन की अन्‍य डीटेल्‍स अपने एग्‍जाम के एडमिट कार्ड पर मिलेंगी। रिजल्‍ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए छात्र इस पेज पर बने रहें।

Board Exam Result 2020: Check here

Live Blog

JAC Matric Result 2020 Highlights:

08:47 (IST)10 Jul 2020
JAC Matric Result 2020: एजुकेशन मिनिस्‍टर ने जारी किए रिजल्‍ट

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने माध्यमिक, कक्षा 10 वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट acresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर चेक किया जा सकता है।

08:27 (IST)10 Jul 2020
JAC Matric Result 2020: 12वीं के रिजल्‍ट कब होंगे जारी

राज्‍य के शिक्षा मंत्री ने यह भी जानकारी दी है क‍ि 12वीं की परीक्षा के रिजल्‍ट माह के अंत तक जारी किए जाएंगे। रिजल्‍ट जारी होने की डेट की जानकारी जल्‍द जारी की जाएगी।

07:55 (IST)10 Jul 2020
JAC Matric Result 2020 Highlights: बीते सालों से बेहतर रहा है रिजल्‍ट

इस वर्ष कुल 75.01 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है। 3.85 लाख में से कुल 2.88 लाख छात्र ही परीक्षा में पास हुए हैं। पिछले साल का रिजल्‍ट 70.81 फीसदी था। इस वर्ष का रिजल्‍ट पिछले 5 वर्षों में सबसे बेहतर रहा है।

07:22 (IST)10 Jul 2020
JAC Matric Result 2020 Highlights: पिछले बार से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स हुए हैं पास

पिछले साल कुल 70.77 फीसदी छात्र 10वीं क्लास में पास हुए थे जबकि इस साल 75.01 प्रतिशत ने परीक्षा में बाजी मारी है।

06:56 (IST)10 Jul 2020
JAC Matric Result 2020 Highlights: फेल छात्रों के लिए होंगे कम्‍पार्टमेंट एग्‍जाम

जो छात्र परीक्षा में फेल होते हैं, वे झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यह परीक्षा उम्मीदवारों को एक या दो विषयों में अपने स्कोर में सुधार करने का दूसरा मौका प्रदान करती है।

06:27 (IST)10 Jul 2020
JAC Matric Result 2020 Highlights: कम्‍पार्टमेंट एग्‍जाम के लिए कर सकते हैं आवेदन

स्टूडेंट्स jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in वेबसाइटों पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स के अलावा वे स्टूडेंट, जो परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल/इंप्रूवमेंट एग्जाम की व्यवस्था की गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर अब कॅपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए फॉर्म उपलब्ध हो रहे हैं।

22:32 (IST)09 Jul 2020
पास प्रतिशत के मामले में दूसरे नंबर पर रांची

इस साल झारखंड बोर्ड दसवीं में कोडरमा जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, यहां का पास प्रतिशत 83.06% गया। इसके बाद रांची का नंबर आया जिसका पास प्रतिशत 80.05 परसेंट तक गया है।

22:12 (IST)09 Jul 2020
10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट

छात्रों को ऑनलाइन जारी स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट लेना होगा। यही प्रिंटआउट प्रोविजनल मार्कशीट की तरह काम करेगा। छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट उनके स्‍कूलों से प्राप्‍त होगी। बता दें कि देशभर में स्‍कूल 31 जुलाई तक के लिए बंद हैं।

21:31 (IST)09 Jul 2020
बीते सालों से बेहतर रहा है रिजल्‍ट

इस वर्ष कुल 75.01 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है। पिछले साल का रिजल्‍ट 70.81 फीसदी था। इस वर्ष का रिजल्‍ट पिछले 5 वर्षों में सबसे बेहतर रहा है।

21:03 (IST)09 Jul 2020
बोकारो पहले और सिमडेगा दूसरे स्थान पर

एरिया के हिसाब से बात करें तो पिछले साल बोकारो का रिजल्ट 97.47 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा रहा था. इसी तरह 97.43 के साथ सिमडेगा दूसरे स्थान पर रहा है।

20:27 (IST)09 Jul 2020
JAC 10th Result 2020 Updates: प्रतिशत और डिवीजन

75% से अधिक अंक - डिस्टिंशन

60% से अधिक अंक - फर्स्ट डिवीजन

45% से 60% के बीच अंक - सेकेंड डिवीजन

45% और 33% अंकों के बीच - थर्ड डिवीजन

19:35 (IST)09 Jul 2020
सबसे अच्छा और सबसे खराब प्रदर्शन वाला जिला

कोडरमा 83.064 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला है, जबकि पाकुड़ 63.99 प्रतिशत के साथ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जिला है।

18:38 (IST)09 Jul 2020
JAC 10th Result 2020 Updates: 951 केंद्रों पर हुई थी मैट्रिक की परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर 951 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। इस साल मैट्रिक में कुल 3 लाख 87 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल मैट्रिक परीक्षा में 4,40,892 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

18:07 (IST)09 Jul 2020
पहले स्‍थान पर आने वाले को देंगे ऑल्टो कार

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि आज शुभ दिन है। छात्रों के एक साल के लेखा-जोखा का मूल्यांकन हुआ है। राज्य में सभी छात्रों की नजर है. सभी छात्र, शिक्षक, अभिभावक को बधाई देता हूं। पहले स्थान पर आने वाले को ऑल्टो कार देंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले बोल चुके हैं। इसलिए अवश्य देंगे। असफल छात्रों को हार नहीं माननी चाहिए।

17:44 (IST)09 Jul 2020
1,48,051 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिवीजन

कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 3,87,696, परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या - 3,85,144, परीक्षा में सफल विद्यार्थियों की संख्या - 2,88,928, फर्स्ट डिवीजन पास करने वालों की संख्या - 1,48,051, सेकंड डिवीजन पास करने वालों की संख्या - 1,24,036, थर्ड डिवीजन पास करने वालों की संख्या - 16,841, कुल पास प्रतिशत - 75.01 फीसदी

16:48 (IST)09 Jul 2020
सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प

जो विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे, उन्हें झारखंड बोर्ड एक और मौका देगा। ये मौका सप्लीमेंट्री परीक्षा के रूप में मिलेगा। वे विद्यार्थी कुछ महीनों में होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस परीक्षा की तारीख बोर्ड बात में घोषित करेगा।

16:05 (IST)09 Jul 2020
75.01 फीसदी हुए पास

झारखंड बोर्ड दसवीं का रिजल्ट डिक्लेयर हो गया है. कुल 75.01 प्रतिशत छात्रों ने इस साल जेएसी बोर्ड की परीक्षा पास की है।

15:46 (IST)09 Jul 2020
पहली बार मूल्यांकन का हुआ लाइव प्रसारण

झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) ने इस साल पहली बार बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की थी। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देजर केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं, इस पर नजर रखने के लिए यह व्यवस्था की गई थी।

15:08 (IST)09 Jul 2020
इन जिलों का रहा सबसे खराब प्रदर्शन

इस साल झारखंड बोर्ड दसवीं में पाकुड़ जिले का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। यहां से कुल 63.98 फीसदी स्टूडेंट्स ही पास हुए। सबसे खराब प्रदर्शन के मामले में दूसरे नंबर पर रहा लातेहार, यहां के कुल 64.67 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही परीक्षा पास कर पाए।

14:47 (IST)09 Jul 2020
Google play store पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छात्र Google play store पर उपलब्ध रिजल्‍ट एप्लिकेशन के माध्यम से भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। मोबाइल ऐप्‍प के माध्यम से रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर पहले से ही ऐप्‍प पर रजिस्‍टर करना होगा।

13:56 (IST)09 Jul 2020
JAC 10th Result 2020: फेल छात्रों के लिए होंगे कम्‍पार्टमेंट एग्‍जाम

जो छात्र परीक्षा में फेल होते हैं, वे झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यह परीक्षा उम्मीदवारों को एक या दो विषयों में अपने स्कोर में सुधार करने का दूसरा मौका प्रदान करती है।

13:29 (IST)09 Jul 2020
मोबाइल ऐप्‍प की मदद से भी चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

छात्र Google play store पर उपलब्ध रिजल्‍ट एप्लिकेशन के माध्यम से भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। मोबाइल ऐप्‍प के माध्यम से रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर पहले से ही ऐप्‍प पर रजिस्‍टर करना होगा।

13:04 (IST)09 Jul 2020
काउंसिल ने पहली बार किया है ये काम

झारखण्‍ड एकेडमिट काउंसिल ने इस साल पहली बार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया को लाइव प्रसारित किया। विभिन्न केंद्रों पर होने वाली गड़बड़ी के प्रोटोकॉल पर नजर रखने के लिए व्यवस्था की गई थी। रिजल्‍ट के ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

12:33 (IST)09 Jul 2020
JAC 10th Result 2020: इतने स्‍टूडेंट्स फर्स्‍ट डिवीज़न हुए हैं पास

वर्ष 2020 में मैट्रिक की परीक्षा के लिए कुल 387695 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 3,85,144 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 2,88,928 विद्यार्थी पास हुए। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 1,48,051, द्वितीय श्रेणी में पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 1,24,036 और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 16,841 रही।

12:06 (IST)09 Jul 2020
JAC 10th Result 2020: इस कारण हुई है रिजल्‍ट जारी करने में देरी

JAC आमतौर पर मई के महीने तक अपना रिजल्‍ट घोषित करता है। हालांकि, कोरोनोवायरस महामारी के कारण इस वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट जारी करने में देरी हुई है। JAC ने 2019 बोर्ड परीक्षा में 70.77 प्रतिशत रिजल्‍ट दर्ज किया था। यह 2018 के प्रदर्शन से 59.48 प्रतिशत से काफी अच्‍छा सुधार था।

11:37 (IST)09 Jul 2020
JAC 10th Result 2020: कब जारी होंगे 12वीं के रिजल्‍ट

शिक्षा मंत्री ने यह भी जानकारी दी है क‍ि 12वीं की परीक्षा के रिजल्‍ट माह के अंत तक जारी किए जाएंगे। रिजल्‍ट जारी होने की डेट की जानकारी जल्‍द जारी की जाएगी।

11:03 (IST)09 Jul 2020
JAC 10th Result 2020: इन स्‍टेप्स को फॉलो कर चेक करें रिजल्‍ट

स्‍टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्‍टेप 2: रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें। (दोपहर 1 बजे लाइव होने के बाद)
स्‍टेप 3: आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा।
स्‍टेप 4: अपनी डीटेल्‍स का उपयोग करके लॉग-इन करें।
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।

10:27 (IST)09 Jul 2020
कम्‍पार्टमेंट एग्‍जाम के लिए कर सकते हैं आवेदन

स्टूडेंट्स jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in वेबसाइटों पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स के अलावा वे स्टूडेंट, जो परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल/इंप्रूवमेंट एग्जाम की व्यवस्था की गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर अब कॅपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए फॉर्म उपलब्ध हो रहे हैं।

09:37 (IST)09 Jul 2020
JAC 10th Result 2020: पिछले बार से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स हुए हैं पास

पिछले साल कुल 70.77 फीसदी छात्र 10वीं क्लास में पास हुए थे जबकि इस साल 75.01 प्रतिशत ने परीक्षा में बाजी मारी है।

09:01 (IST)09 Jul 2020
बिहार बोर्ड ने सबसे पहले जारी कर दिए थे रिजल्‍ट

बिहार बोर्ड ने लगातार दूसरे वर्ष 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट सबसे पहले जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है। बोर्ड ने 12वीं के रिजल्‍ट मार्च महीने में तथा 10वीं के रिजल्‍ट अप्रैल में जारी किए हैं। बाकी सभी बोर्ड कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा करके जल्‍द रिजल्‍ट जारी करने वाले हैं। कल 08 जुलाई को झारखण्‍ड बोर्ड ने भी अपने 10वीं की परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर दिए।

08:26 (IST)09 Jul 2020
मोबाइल ऐप्‍प की मदद से भी चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

छात्र Google play store पर उपलब्ध रिजल्‍ट एप्लिकेशन के माध्यम से भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। मोबाइल ऐप्‍प के माध्यम से रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर पहले से ही ऐप्‍प पर रजिस्‍टर करना होगा।

08:07 (IST)09 Jul 2020
JAC Matric Result 2020 @jac.ac.in, jacresults.com: इन वेबसाइट को करें चेक

अपना रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्र jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in तथा jharresults.nic.in पर विजिट करें। रिजल्‍ट का लिंक न दिखने पर वेबसाइट के होमपेज को रीफ्रेश करें।

07:36 (IST)09 Jul 2020
JAC Matric Result 2020 @jac.ac.in, jacresults.com: काउंसिल ने पहली बार किया है ये काम

झारखण्‍ड एकेडमिट काउंसिल ने इस साल पहली बार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया को लाइव प्रसारित किया। विभिन्न केंद्रों पर होने वाली गड़बड़ी के प्रोटोकॉल पर नजर रखने के लिए व्यवस्था की गई थी। रिजल्‍ट के ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

07:05 (IST)09 Jul 2020
JAC Matric Result 2020 @jac.ac.in, jacresults.com: बीते सालों से बेहतर रहा है रिजल्‍ट

इस वर्ष कुल 75.01 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है। 3.85 लाख में से कुल 2.88 लाख छात्र ही परीक्षा में पास हुए हैं। पिछले साल का रिजल्‍ट 70.81 फीसदी था। इस वर्ष का रिजल्‍ट पिछले 5 वर्षों में सबसे बेहतर रहा है।

06:40 (IST)09 Jul 2020
JAC Matric Result 2020 @jac.ac.in, jacresults.com: एजुकेशन मिनिस्‍टर ने जारी किए रिजल्‍ट

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने माध्यमिक, कक्षा 10 वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट acresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर चेक किया जा सकता है।

22:39 (IST)08 Jul 2020
JAC 10th Result 2020 LIVE Updates: जिलेवार रिजल्ट, ये हैं टॉप-5

कोडरमा-- 83.064%

रांची- 80.052%

पलामू- 80.030%

ई. सिंघम- 78.73%

गिरिडीह- 78.51%

हजारीबाग- 78.43%

21:44 (IST)08 Jul 2020
यहां लड़के लड़कियों को पछाड़ते हैं

कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 75.88 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.25 प्रतिशत रहा।

21:00 (IST)08 Jul 2020
पिछले सालों से बेहतर रहा है 2020 का रिजल्‍ट

इस वर्ष कुल 75.01 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है। पिछले साल का रिजल्‍ट 70.81 फीसदी था। इस वर्ष का रिजल्‍ट पिछले 5 वर्षों में सबसे बेहतर रहा है।

20:31 (IST)08 Jul 2020
JAC 10th Result 2020 @jac.ac.in, jacresults.com LIVE Updates: राज्य के शिक्षा मंत्री ने जारी किए रिजल्ट

JAC 10 वीं के नतीजे राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी किए थे। फरवरी 2020 में आयोजित झारखंड मैट्रिक परीक्षा के लिए 3.87 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं।

20:05 (IST)08 Jul 2020
JAC 10th Result 2020 @jac.ac.in, jacresults.com LIVE Updates: कुल 2.88 लाख छात्र पास

जेएसी 10 वीं परिणाम 2020 के लिए शामिल हुए 3.85 लाख छात्रों में से, कुल 2.88 लाख छात्रों ने परीक्षा पास की है।