Jac.jharkhand.gov.in, JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Roll Number Wise at www.jacresults.com, jac.nic.in, jharresults.nic.in LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 आज सुबह 11:30 बजे जारी होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने नतीजों को जारी करने की आधिकारिक अधिसूचना 18 अप्रैल को जारी की थी, जिसमें परिणामों को जारी करने की तिथि और समय की जानकारी दी गई थी। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और जारी होने के बाद इन परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्र अपना परिणाम रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए आसानी से देख सकते हैं।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Direct Link: Check Marks Here
झारखंड बोर्ड की तरफ से आयोजित 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया गया था। इन परीक्षाओं को सिर्फ एक पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित किया गया था। झारखंड 10वीं वार्षिक परीक्षा 2024 में 4.2 लाख से ज्यादा छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है, जिन्होंने राज्य में बनाए गए 1,238 केंद्रों पर इन परीक्षाओं को दिया था। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए नतीजों की LIVE UPDATE
झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम पिछले तीन सालों की तुलना में इस बार सबसे खराब रहा है। इस बार सिर्फ 90.39 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए हैं। पिछले तीन सालों ये आकड़ां 95 प्रतिशत के करीब रहा है।
झारखंड बोर्ड 10वीं वार्षिक परीक्षा से दो छात्रों को निष्कासित किया गया है। पहला छात्र हज़ारीबाग़ और दूसरा छात्र पूर्वी सिंहभूम है।
झारखंड बोर्ड से आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जेएसी बोर्ड 10वीं का स्कोरकार्ड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट http://www.jacresults.com पर एक्टिव कर दिया गया है।
झारखंड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी हो चुका है और इस साल उत्तीर्ण होने वाले छात्रों में सामान्य वर्ग से कुल 89.07% छात्र मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, 89.98% छात्र SC वर्ग से, 91.84% छात्र ST से, 93.96% पिछड़ा वर्ग से और 93.97% अत्यंत पिछड़ा वर्ग से थे।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र इस प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: jac.nic.in, jharresults.nic.in, या jac.jharhand.gov.in पर जाएं
स्टेप 2. होम पेज पर मैट्रिक परिणाम 2024 के लिंक को ढूंढें और क्लिक करें।
स्टेप 3. आवश्यक विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. जानकारी सबमिट करने के बाद, 2024 के लिए जेएसी बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. परिणाम की जांच करने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रखें।
कक्षा 10 के लिए जेएसी परिणाम 2024 एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए, छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
-अपने मोबाइल से एक टेक्स्ट मैसेज टाइप करें- 'Result(स्पेस) JAC10 (स्पेस) Roll Code(स्पेस) Roll Number
— अब इसे 56263 पर भेज दें।
– जेएसी इंटर रिजल्ट 2024 उसी मोबाइल नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।
2024- 90.39%
2023- 95.47%
2022- 95.78%
2021- 95.95%
2020- 75.07%
2019- 70.81%
2018- 59.56%
2017- 67.83%
झारखंड बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 4,21,678 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 4,18,623 छात्र मैट्रिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इनमें से 3,78,398 छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इस वर्ष पास होने वाले कुल छात्रों में 2,05,110 छात्रों को फर्स्ट डिविजन, 1,53,733 को छात्रों को सेकंड डिविजन और 19,555 छात्रों को थर्ड डिजिवल से सफलता मिलती है।
टॉपर्स में नाम शुमार करने के अलावा लड़कियों ने ओवरऑल पासिंग पर्संटेज में भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। झारखंड बोर्ड हाई स्कूल के नतीजों में इस साल लड़कियों का पासिंग पर्संटेज 91 प्रतिशत रहा। दूसरी तरफ लड़कों का पासिंग पर्संटेज 89.7 ही रहा।
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में टॉप करने वाली तीनों छात्राएं हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल से हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि पहली तीन रैंक वाले टॉपर एक ही स्कूल से हैं।
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है क्योंकि उनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91% दर्ज किया गया है, जबकि लड़कों ने 89.7% अंक हासिल किए हैं।
टॉपर्स की सूची में भी शीर्ष तीन स्थान लड़कियों ने हासिल किए हैं और ये तीनों ही टॉपर इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, हज़ारीबाग़ से हैं, जिनकी डिटेल इस प्रकार हैं।
रैंक 1 टॉपर- ज्योत्सना ज्योति (99.2 प्रतिशत)
रैंक 2 टॉपर- सना संजोरी (98.6 प्रतिशत)
रैंक 3 टॉपर- करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या (98.4 प्रतिशत) (संयुक्त)
इस साल झारखंड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 99.39 प्रतिशत छात्र उपस्थित हुए।
झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं और इन परीक्षाओं में भाग लने वाले छात्र अपना स्कोरकार्ड इन स्टेप्स को फॉलो करेक देख सकते हैं।
चरण 1: जेएसी की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - jac.nic.in या jharresults.nic.in, या jac.jharhand.gov.in
चरण 2: होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: जेएसी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: भविष्य में उपयोग के लिए कक्षा 10 झारखंड बोर्ड परिणाम को सहेजें और डाउनलोड करें।
झारखंड शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं, बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल का पासिंग पर्संटेज 90.39 प्रतिशत है, जो पिछले तीन साल में सबसे कम है। यहां देखें पिछले तीन साल का पासिंग पर्संटेज।
2023: 95.38 प्रतिशत
2022: 95.60 प्रतिशत
2021: 95.93 प्रतिशत

जेएसी 10वीं परिणाम 2024: झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) के अधिकारियों ने आज रांची में जेएसी मुख्यालय में आयोजित एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 10 (मैट्रिक) के परिणाम की घोषणा की है।
जेएसी 10वीं परिणाम 2024: कुल 54.20 प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 40.63 प्रतिशत छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 5.17 प्रतिशत छात्रों ने तृतीय श्रेणी में स्थान हासिल किया।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में जेएसी 10वीं का पासिंग पर्संटेज 90.39 रहा है।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया पूरी हो गई है। आगे की स्लाइड में आप जान लीजिए नतीजों को देखने और डाउनलोड करने की पूरी डिटेल।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र इस प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: jac.nic.in, jharresults.nic.in, या jac.jharhand.gov.in पर जाएं
स्टेप 2. होम पेज पर मैट्रिक परिणाम 2024 के लिंक को ढूंढें और क्लिक करें।
स्टेप 3. आवश्यक विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. जानकारी सबमिट करने के बाद, 2024 के लिए जेएसी बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. परिणाम की जांच करने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रखें।
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर टॉपर्स की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर, JAC Board 10th Result 2024 Toppers List के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें टॉपर्स की लिस्ट होगी।
स्टेप 4: झारखंड बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल कर रख लें।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे, जिन्हें बोर्ड सचिव के रवि कुमार और अध्यक्ष अनिल कुमार मेहतो जारी करेंगे।
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए दिए गए जेएसी के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 4,21,678 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 2023 में परीक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38% था।
झारखंड बोर्ड 10वीं मैट्रिक की परीक्षा को पास करने के लिए छात्र को न्यूनमत 33 प्रतिशत अंक अर्जित करने होंगे, तभी वह इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकता है।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं है, वह अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। छात्र 1 या सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की रिचेकिंग का आवेदन कर सकता है।
स्टेप 1. झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jacresults.com पर जाएं
स्टेप 2. होम पेज पर “Result of Annual Secondary Examination 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लिंक ओपन होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. सही जानकारी दर्ज करने के बाद आपका परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे जांचने के बाद आप इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे आज सुबह 11:30 बजे जारी करेगा। इन नतीजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और नतीजों के साथ टॉपर्स की जानकारी, रैंक और कंपार्टमेंट एग्जाम से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।