JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Roll Number Wise Direct Link at www.jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com, jac.nic.in LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) बोर्ड परीक्षाओं का सफल आयोजन करने के बाद 10वीं कक्षा का परिणाम आज सुबह 11:30 बजे जारी करेगा। हाई स्कूल के रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। बोर्ड की तरफ से नतीजों को जारी किए जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। झारखंड बोर्ड की तरफ से आयोजित इन परीक्षाओं में इस वर्ष 4.2 लाख छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है।
JAC 10th Result 2024 Direct Link: Check Marks Here
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से इन परीक्षाओं का आयोजन पेन-पेपर मोड में किया गया था। 10वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं को सिर्फ एक शिफ्ट सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक राज्य के 1,238 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए जेएसी रिजल्ट से जुड़ी हर नई खबर की LIVE UPDATE
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in, या jac.jharhand.gov.in पर जाएं
स्टेप 2. अब होम पेज पर मैट्रिक परिणाम 2024 के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3. जरूरी विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. इस जानकारी सबमिट करने के बाद, 2024 के लिए जेएसी बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. परिणाम की जांच करने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम बस कुछ देर में जारी होने वाला है। छात्रों की धड़कने तेज हो गईं है। छात्र Jac.Jharkhand.Gov.in पर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 आज, 19 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा के बाद आधिकारिक लिंक को सक्रिय कर दिया जाएगा।
2023 में झारखंड बोर्ड ने 23 मई को जेएसी कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए थे। बोर्ड ने उसी दिन 12वीं कक्षा के नतीजों की भी घोषणा की थी। 10वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38% था।
2023 श्रेया सोनगिरी ने जेएसी बोर्ड 10वीं के नतीजों में कुल 490 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। वहीं सौरभ कुमार पॉल 489 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि दीक्षा भारती 488 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
झारखंड बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों के मिलने वाले पुरस्कारों की बात करें, तो सूत्रों के मुताबिक, पहली रैंक टॉपर के लिए 1 लाख कैश, 1 लैपटॉप और फ्री कोचिंग की घोषणा की जा सकती है।
पिछले साल यानी 2023 के नतीजों की बात करें, तो झारखंड बोर्ड 10वीं में श्रेया सोनगिरी ने पहली रैंक हासिल की थी जिन्हें कुल 490 अंक हासिल हुए थे। दूसरे स्थान पर सौरभ कुमार पॉल 489 के साथ तो तीसरे स्थान पर दीक्षा भारती रही थीं, जिन्होंने 488 अंक अर्जित किए थे।
झारखंड बोर्ड 10वीं के परिणामों को शिक्षा विभाग के मुख्यालय में बोर्ड अध्यक्ष द्वारा सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं। उसके बाद रिजल्ट का लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपनी जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
झारखंड बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी के बीच सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित कराई थीं। कुल 4.2 लाख स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा राज्य के 1238 सेंटर्स में दी थी। अब शुक्रवार को बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार करीब 4.2 लाख छात्र-छात्राओं को है। 18 अप्रैल 2024 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ये ऐलान किया गया कि रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। परिणाम सुबह 11:30 बजे घोषित किए जाएंगे।
