झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज किसी भी वक्त झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं परिणाम 2025 को जारी कर सकता है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी 15 मई, 2025 की शाम 5 बजे तक JAC Class 11th Result 2025 की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, काउंसिल की तरफ से अभी तक कक्षा 11वीं के नतीजों की तारीख को साझा नहीं किया गया है, इसलिए रिजल्ट की आधिकारिक तारीख के लिए काउंसिल के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं के बाद JAC 10th Result 2025 और JAC 12th Result 2025 को जारी किया जाएगा, जिसे चेक करने के लिए यहां दिए गए JAC Result 2025 Direct Link पर क्लिक करके नतीजों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र Jansatta.com/education पर दिए गए JAC Result 2025 Direct Link के जरिए भी अपने नतीजों की जांच बस रोल नंबर दर्ज करके कर सकेंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 9वीं परिणाम 2025 भी जारी कर दिया है, जिसे JAC Class 9th Result 2025 Direct Link पर क्लिक करके भी चेक किया जा सकता है।
झारखंड बोर्ड ने पिछले साल JAC 11th Result को 13 जून 2024 को घोषित किया था, जिसमें छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.15 प्रतिशत था। इस साल भी करीब 4 लाख छात्रों ने 11वीं की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, वह इस आर्टिकल में देखें JAC 11th Result 2025 की पल-पल की LIVE UPDATE
झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट जारी होने के बाद वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज किसी भी समय कक्षा 11वीं परिणाम जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है, जिसमें रिजल्ट की तारीख के साथ समय, पूरक परीक्षा और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी को भी साझा करेगी।
झारखंड बोर्ड ने पिछले साल JAC 11th Result को 13 जून 2024 को घोषित किया था, हालांकि इस बार परिणाम जल्दी जारी किए जा सकते हैं।
जैक बोर्ड 11वीं का रिजल्ट अब किसी भी समय जारी किया जा सकता है। 9वीं का परिणाम आउट हो चुका है।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कक्षा 11वीं परिणाम 2025 जारी किए जाने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं होंगे या संतुष्ट नहीं होंगे, वह अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी की तारीखों को परिणाम जारी होने के बाद ही जारी किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। अगर एक या दो विषय में 33 से कम नंबर आते हैं, तो छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर रिजल्ट सुधारने का मौका दिया जाएगा।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पिछले साल JAC 11th Result को 13 जून, 2024 को जारी किया था।
झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा का परिणाम जारी होने के बाद, जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाएंगे, वह काउंसिल द्वारा आयोजित की जाने वाली पूरक परीक्षा में शामिल होकर अपना परिणाम सुधार सकते हैं। कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद जारी की जाएगी।
झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद, छात्र वेबसाइट से जो मार्कशीट डाउनलोड करेंगे वह प्रोविजनल होगी। असली मार्कशीट कुछ दिन बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल से ले सकेंगे।
पिछले साल झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 378376 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसमें से 368402 छात्रों को इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफलता मिली थी, जिसके चलते कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.15 रहा था।
झारखंड बोर्ड ने पिछले साल JAC 11th Result को 13 जून 2024 को घोषित किया था
झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा का परिणाम जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी बस रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट जारी होने के बाद वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज किसी भी समय कक्षा 11वीं परिणाम जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है, जिसमें रिजल्ट की तारीख के साथ समय, पूरक परीक्षा और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी को भी साझा करेगी।