JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम की तारीख जारी नहीं की है। एक बार जेएसी 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर चेक कर सकते हैं।
पिछले वर्ष के रुझानों के आधार पर, यह उम्मीद की जाती है कि झारखंड अकादमिक परिषद अप्रैल 2025 के तीसरे सप्ताह में कक्षा 10 बोर्ड का परिणाम जारी करेगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तारीखों की पुष्टि नहीं की गई है। छात्र एक बार उपलब्ध होने पर परिणाम लॉगिन विंडो में रोल नंबर और रोल कोड जैसे आवश्यक लॉगिन विवरण भरकर अपने जेएसी बोर्ड परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। जेएसी 10वीं परीक्षा 2025 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और जारी होने के बाद इन परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्र अपना परिणाम रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए आसानी से देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in, या jac.jharhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा मार्कशीट लिंक
झारखंड बोर्ड से आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जेएसी बोर्ड 10वीं का स्कोरकार्ड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jacresults.com पर एक्टिव किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड 10वीं की मार्कशीट की जांच कैसे करें ?
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र इस प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: jac.nic.in, jharresults.nic.in, या jac.jharhand.gov.in पर जाएं
स्टेप 2. होम पेज पर मैट्रिक परिणाम 2025 के लिंक को ढूंढें और क्लिक करें।
स्टेप 3. आवश्यक विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. जानकारी सबमिट करने के बाद 2025 के लिए जेएसी बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. परिणाम की जांच करने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रखें।
SMS से भी देखा जा सकता है झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम
कक्षा 10 के लिए जेएसी परिणाम 2024 एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए, छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
-अपने मोबाइल से एक टेक्स्ट मैसेज टाइप करें- ‘Result(स्पेस) JAC10 (स्पेस) Roll Code(स्पेस) Roll Number
— अब इसे 56263 पर भेज दें।
– जेएसी इंटर रिजल्ट 2024 उसी मोबाइल नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।