Indian Navy AA, SSR, MR Admit Card 2019: भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (SSR), मैट्रिक रिक्रूट (MR) और आर्टिफिशर अपरेंटिस (AA) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उपस्थित होना है, वे प्रवेश पत्र भारतीय सेना की आधिकारिक साइट joinindiannavy.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। SSR, MR और AA की परीक्षा 23 फरवरी से 28 फरवरी, 2019 तक आयोजित की जाएगी।
वे सभी उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, परीक्षा केंद्र पर वेलिड आईडी प्रूफ के साथ ले जाना होगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार, नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा। यहां वेबसाइट के होमपेज पर आपको (Download Admit Card/Hall Ticket for AA/SSR) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा। अब इस लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। अब यहां आपको अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन डालना होगा। डिटेल्स डालने के बाद लॉगिन पर क्लिक कर दें। क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर की डिस्प्ले पर होगा। अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।