भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जल्द जारी करेगी, जिसके बाद इस प्रवेश परीक्षा की जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस के जरिए भी उम्मीदवार अपना अग्निवीर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 की अवधि में किया गया था, जबकि जीडी परीक्षा विशेष रूप से 30 जून से 3 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह परीक्षा अग्निवीर भर्ती 2025 चक्र का हिस्सा है, जो 12 मार्च से शुरू हुआ था और इसका उद्देश्य भारतीय सेना में लगभग 25,000 पदों को भरना है।

इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों में पुरुष उम्मीदवारों के लिए पद शामिल हैं और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की योग्य महिला उम्मीदवारों के लिए एक समर्पित महिला सैन्य पुलिस श्रेणी भी है। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 जून को जारी किए गए थे। यहां जान लीजिए अग्निवीर रिजल्ट 2025 जारी होने से लेकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करे तक हर जरूरी जानकारी की लाइव अपडेट।

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें ?

चरण 1: भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएँ।

चरण 2: होमपेज पर, “भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: आपको एक लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। आगे बढ़ने के लिए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4: लॉग इन करने के बाद, आपका परिणाम और उत्तर कुंजी (यदि जारी की गई है) स्क्रीन पर दिखाई देगी।

चरण 5: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक मुद्रित प्रति अपने पास रखें।

Live Updates
10:08 (IST) 23 Jul 2025
Agniveer Result 2025 LIVE:कैसे चेक करें अग्निवीर रिजल्ट 2025 ?

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके बहुत आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

चरण 1: भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएँ।

चरण 2: होमपेज पर, “भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: आपको एक लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। आगे बढ़ने के लिए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4: लॉग इन करने के बाद, आपका परिणाम और उत्तर कुंजी (यदि जारी की गई है) स्क्रीन पर दिखाई देगी।

चरण 5: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक मुद्रित प्रति अपने पास रखें।

20:48 (IST) 22 Jul 2025
Agniveer Result 2025 Live: कब जारी हो सकता है अग्निवीर भर्ती रिजल्ट?

अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि परिणाम की घोषणा इसी हफ्ते में कर दी जाएगी।

20:08 (IST) 22 Jul 2025
Agniveer Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद की प्रक्रिया

फिजिकल फिटनेस टेस्ट: 1600 मीटर की दौड़, 10 पुल अप्स, जिग-जैग बैलेंस और 9 फीट की डिच

मेडिकल टेस्ट: सेना के मानकों के अनुसार फिटनेस का आकलन करने के लिए।

फाइनल मेरिट लिस्ट: समग्र प्रदर्शन और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

19:43 (IST) 22 Jul 2025
Agniveer Result 2025 Live: लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार देंगे फिजिकल

भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। परिणाम इसी हफ्ते में जारी होने की संभावना है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार आगे फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। उसके बाद मेडिकल टेस्ट आखिरी चरण होगा।

19:20 (IST) 22 Jul 2025
Agniveer Result 2025 Live: इसी सप्ताह में जारी होगा रिजल्ट, जानें टाइम

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह में जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है। रिजल्ट सभी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग प्रकाशित किया जाएगा। परिणाम जारी होने का समय दोपहर 12 बजे के बाद का हो सकता है।

19:00 (IST) 22 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने किया था रजिस्ट्रेशन

भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए करीब 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लगभग 25 हजार रिक्तियों के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई थी।

17:57 (IST) 22 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: किन पदों के लिए जारी होगा अग्निवीर रिजल्ट 2025?

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जारी होगा। रिजल्ट आज या कल में जारी हो सकता है।

17:38 (IST) 22 Jul 2025
Agniveer Result 2025 Live: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें ?

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर परिणाम तक पहुंच सकते हैं।

चरण 1: भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, “भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: आपको एक लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। आगे बढ़ने के लिए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4: लॉग इन करने के बाद, आपका परिणाम और उत्तर कुंजी (यदि जारी की गई है) स्क्रीन पर दिखाई देगी।

चरण 5: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक मुद्रित प्रति अपने पास रखें।

15:54 (IST) 22 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: इन 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी। इन 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

अंग्रेजी

हिंदी

मलयालम

कन्नड़

तमिल

तेलुगु

पंजाबी

उड़िया

बंगाली

उर्दू

गुजराती

मराठी

असमिया

14:55 (IST) 22 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: सेना में 4 साल की सेवा के बाद क्या होगा ?

अग्निवीर भर्ती के तहत भारतीय सेना में 4 साल की सेवा देने के बाद अग्निवीरों को संगठन की आवश्यकताओं और भारतीय सेना द्वारा घोषित नीतियों के आधार पर सेना में स्थायी भर्ती के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा।

इन आवेदनों पर वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर केंद्रीकृत तरीके से विचार किया जाएगा, जिसमें उनकी चार साल की अवधि के दौरान उनके प्रदर्शन भी शामिल होंगे, और अग्निवीरों के प्रत्येक विशिष्ट बैच के 25% तक को भारतीय सेना के नियमित कैडर में भर्ती किया जाएगा।

14:37 (IST) 22 Jul 2025
Agniveer Result 2025 Live: लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट आगे देंगे फिजिकल टेस्ट

अग्रिवीर भर्ती परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल होंगे वह आगे फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा और उसके बाद चयनित उम्मीदवार 4 साल के लिए सेना में रहकर देश की सेवा करेंगे।

14:27 (IST) 22 Jul 2025
Agniveer Result 2025 Live: कब जारी हो सकता है अग्निवीर भर्ती रिजल्ट?

अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि आज या कल में परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

12:43 (IST) 22 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: कितने पदों पर होगी अग्निवीर भर्ती 2025

यह परीक्षा अग्निवीर भर्ती 2025 चक्र का हिस्सा है, जो 12 मार्च से शुरू हुआ था और इसका उद्देश्य भारतीय सेना में लगभग 25,000 पदों को भरना है।

11:01 (IST) 22 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: कब हुई थी अग्निवीर परीक्षा 2025

अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 की अवधि में किया गया था, जबकि जीडी परीक्षा विशेष रूप से 30 जून से 3 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी।

10:11 (IST) 22 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: किन पदों के लिए जारी होगा अग्निवीर रिजल्ट 2025

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जारी होगा।

09:33 (IST) 22 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: किसी भी वक्त जारी हो सकता है अग्निवीर रिजल्ट 2025 नोटिफिकेशन

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, अग्निवीर रिजल्ट 2025 नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी हो सकता है, हालांकि, इंडियन आर्मी की तरफ से अभी तक नतीजों की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

21:33 (IST) 21 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: इन 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी। इन 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

अंग्रेजी

हिंदी

मलयालम

कन्नड़

तमिल

तेलुगु

पंजाबी

उड़िया

बंगाली

उर्दू

गुजराती

मराठी

असमिया

20:21 (IST) 21 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार जाएंगे की प्रक्रिया में

अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा का परिणाम अब 22 जुलाई को जारी होने की संभावना है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हो जाएंगे वह आगे फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षा में शामिल होंगे।

19:40 (IST) 21 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 की अवधि में किया गया था, जबकि जीडी परीक्षा विशेष रूप से 30 जून से 3 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी।

17:55 (IST) 21 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: जनसत्ता पर भी मिलेगा अग्निवीर रिजल्ट 2025

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

17:38 (IST) 21 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: अग्निवीर रिजल्ट 2025 के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद स्कोरकार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल जैसे पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि दर्ज करने होंगे।

17:00 (IST) 21 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: कैसे जारी होगा इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा, जिसका रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

16:49 (IST) 21 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: कहां जारी होगा अग्निवीर रिजल्ट 2025

अग्निवीर रिजल्ट 2025 को इंडियन आर्मी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जाएगा, जिसे चेक करने का लिंक यहां दिया जाएगा।

16:48 (IST) 21 Jul 2025
Indian Army Agniveer Result 2025 LIVE: कब जारी होगा अग्निवीर रिजल्ट 2025

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन आर्मी 22 से 27 जुलाई के बीच अग्निवीर रिजल्ट 2025 को जारी कर सकती है, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस यहां मिलेगी।