भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट इसी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच कर पाएंगे। संभावना है कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम इसी हफ्ते में जारी कर दिया जाए।
इंडियन आर्मी की इस अग्निवीर भर्ती 2025 में में विभिन्न श्रेणियों में पुरुष उम्मीदवारों के लिए पद शामिल हैं और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की योग्य महिला उम्मीदवारों के लिए एक समर्पित महिला सैन्य पुलिस श्रेणी भी है। अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 की अवधि में किया गया था, जबकि जीडी परीक्षा विशेष रूप से 30 जून से 3 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी।
इंडियन आर्मी की यह परीक्षा अग्निवीर भर्ती 2025 चक्र का हिस्सा है, जो 12 मार्च से शुरू हुआ था और इसका उद्देश्य भारतीय सेना में लगभग 25,000 पदों को भरना है। अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां जान सकते हैं अग्निवीर रिजल्ट 2025 घोषित होने से लेकर स्कोरकार्ड चेक करने तक हर नई जानकारी की लाइव अपडेट।
अग्निवीर रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें ?
चरण 1: भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएँ।
चरण 2: होमपेज पर, “भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपको एक लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। आगे बढ़ने के लिए अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 4: लॉग इन करने के बाद, आपका परिणाम और उत्तर कुंजी (यदि जारी की गई है) स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 5: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक मुद्रित प्रति अपने पास रखें।
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 को आर्मी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जाएगा और रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 को इसी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी इंडियन आर्मी की तरफ से तारीख और समय की आधिकारिक जानकारी जारी होना बाकी है।
