India Post GDS Recruitment 2026 Notification: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत देशभर में कुल 28,740 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) सहित अन्य GDS पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से की जाएगी।
India Post GDS 2026: राज्यवार रिक्तियों का विवरण
| राज्य | रिक्तियां |
| आंध्र प्रदेश | 1,060 |
| असम | 639 |
| बिहार | 1,347 |
| छत्तीसगढ़ | 1,155 |
| दिल्ली | 42 |
| गुजरात | 1,830 |
| हरियाणा | 270 |
| हिमाचल प्रदेश | 520 |
| जम्मू और कश्मीर | 267 |
| झारखण्ड | 908 |
| कर्नाटक | 1,023 |
| केरल | 1,691 |
| मध्य प्रदेश | 2,120 |
| महाराष्ट्र | 3,553 |
| उत्तर पूर्वी | 1,014 |
| ओडिशा | 1,191 |
| पंजाब | 262 |
| राजस्थान | 634 |
| तमिलनाडु | 2,009 |
| तेलंगाना | 609 |
| उत्तर प्रदेश | 3,169 |
| उत्तराखंड | 445 |
| पश्चिम बंगाल | 2,982 |
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
करेक्शन विंडो: 18–19 फरवरी 2026
पहली मेरिट लिस्ट जारी: 28 फरवरी 2026
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
चयन पूरी तरह 10वीं के अंकों पर आधारित मेरिट के आधार पर किया जाएगा
कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी
वेतनमान
ABPM और GDS पद: ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह
BPM पद: ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह
India Post GDS चयन प्रक्रिया 2026
चयन कक्षा 10 के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा
28 फरवरी 2026 को पहली शॉर्टलिस्ट जारी की जाएगी
सूची में निम्न विवरण होंगे:
डिवीजन का नाम
ऑफिस का नाम
पद का नाम
समुदाय (Category)
रजिस्ट्रेशन नंबर
10वीं का प्रतिशत
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. नया रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3. आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 4. दस्तावेज़ अपलोड करें।
स्टेप 5. आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 6. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
