India Post GDS Recruitment 2024 Merit List: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2024 के कुछ सर्किलों के लिए पहली मेरिट लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। जिसमें आंध्र प्रदेश, पंजाब, असम, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित 12 डाक सर्किल शामिल हैं।
जिन उम्मीदवारों ने GDS पदों के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बाकी बचे 11 सर्किलों के लिए मेरिट सूची जल्द ही जारी की जाने वाली है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारत के 23 डाक सर्किलों में 44,228 रिक्तियों को भरना है और प्रक्रिया जारी रहने पर आगे की मेरिट सूची जारी की जा सकती है। मेरिट सूची चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2024 की जांच के लिए डायरेक्ट लिंक-
जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उन्हें सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। भौतिक सत्यापन का विवरण उम्मीदवारों को पंजीकृत फोन नंबर और ईमेल पते के जरिए सूचित किया जाएगा। भर्ती अभियान के जरिए इंडिया पोस्ट के 23 डाक सर्किलों में 44,228 ग्रामिक डाक सेवक रिक्तियों को भरना है। इनमें राजस्थान में 2,718, बिहार में 2,558, उत्तर प्रदेश में 4,588, छत्तीसगढ़ में 1,338 और मध्य प्रदेश में 4,011 शामिल हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट सूची कैसे डाउनलोड-
सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
इसके बाद’उम्मीदवार का कोना’ के अंतिम भाग पर जाएं।
प्लस आइकन पर क्लिक करें और अपना सर्कल चुनें।
मेरिट सूची चेक करें और इसे डाउनलोड करें।