Independence Day Speech In Hindi 2024 (स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में 2024): 15 अगस्त 2024 को भारतीय 78वां स स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। इस अवसर पर भारत के लोग अपने घरों, दफ्तरों, सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज और सरकारी भवनों आदि जगहों पर उत्सव बनाते हैं। आजादी के इस जश्न में गीत-संगीत, नाटक और भाषण आदि कार्यक्रम होते हैं। उत्सव की कई गतिविधियां की जाती हैं। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भाषण देकर हम अपने महान नायकों का सम्मान कर सकते हैं। स्कूलों-कॉलेजों और अन्य संस्थानों में प्रेरणादायक भाषण देकर आप श्रोतागण में जोश भर सकते हैं। आप अपने जोशीले भाषण से तारीफ बटोर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही भाषण का उदाहरण दे रहे हैं, जिसे सुनकर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे।
Independence Day Speech, Shayari, Poem in Hindi LIVE: Check Here
स्वतंत्रता दिवस सच्चे देशभक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के बाद मिली आजादी और उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दे दिया। 15 अगस्त के दिन भारत के लोग खुशी-खुशी आजादी का जश्न मनाते हैं। यह दिन आपकी मातृभूमि के प्रति आपके प्यार और गौरव को दर्शाता है। भारत के लोग अलग-अलग तरीकों से इस दिन को मनाते हैं।
कुछ लोग ऐतिहासिक स्थानों पर पिकनिक मनाते हैं, कुछ बाइक रैली निकालते हैं तो कुछ देश के झंडे के रंग के कपड़े पहनते हैं। वहीं कई लोग ध्वजारोहण समारोहों में भाग लेते हैं। बता दें कि शैक्षणिक संस्थानों में कई स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जहां छात्र कई प्रेरक भाषण देते हैं और स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कई अन्य गतिविधियों में भाग लेते हैं।
एक छात्र वक्ता के रूप में यह आपका नैतिक कर्तव्य है कि आप उन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करें जिन्होंने अपने देश की समृद्धि और स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। इस स्वतंत्रता दिवस पर दीजिए छोटा और असरदार भाषण।
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण का उदाहरण (Independence Day Speech 2024 Example)
आदरणीय प्राधानाचार्य, शिक्षकगण, यहां उपस्थित सभी अतिथि महोदय और मेरे सभी प्यारे साथिय़ों…
सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज हम सभी यहां 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के एकजुट हुए हैं। पूरा देश आजादी की सालगिरह के जश्न में डूबा है। इस वर्ष भारत सरकार ‘विकसित भारत’ थीम के तहत स्वतंत्रता दिवस मना रही है। इस थीम के जरिए भारत सरकार 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में फोकस कर रही है।
साथियों, 15 अगस्त का शुभ दिन भारत के रीजनीतिक इतिहास में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। 15 अगस्त ही वह दिन है जब देश को अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी की बेड़ियों से मुक्ति मिली थी। ब्रिटिश राज में देश की जनता पर काफी अत्याचार किए गए। ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों से देश की जनता को छुटकारा दिलाने के लिए सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे में यह दिन उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का भी है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पाण्डे, ,राजगुरु, सुखदेव, जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा। यह दिन इन सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने का दिन है।
साथियों! 15 अगस्त हर साल आता है और हमारे दिलोदिमाग में ‘हम स्वतंत्र हैं और स्वतंत्र रहेंगे’ का भाव जागृत कर चला जता है। यह सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व राष्ट्र और राष्ट्रीयता की हलचल पैदा कर जाता है। वर्ष में राष्ट्र ने क्या खोया और क्या पाया का हिसाब बता जाता है। भारत माता और भारत की स्वतंत्र सत्ता के लिए कर्तव्य का भाव जगा जाता है।
आइए हम राष्ट्र ध्वज को नमन करें। राष्ट्र के कल्याण के प्रति अपने संकल्प को दोहराएं। देश के विकास व सुरक्षा और देशवासियों के कल्याण के प्रति हमेशा समर्पित रहने की प्रतिज्ञा लें। अब मैं अपने भाषण का समापन करना चाहूंगा। एक बार फिर से आप सभी को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे।
उदाहरण 2-
आज हमारे एकत्र होने का कारण बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज स्वतंत्रता दिवस है। यह वह दिन है जब हमारे महान नेताओं जैसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और कई अन्य लोगों के प्रयास सफल हुए। 15 अगस्त 1947 को हमारा आजादी पाने का सपना पूरा हो गया। यह समय ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने का है जो हमारे देश के लिए उपयोगी हों। हमें आजादी के सही अर्थ को समझने की जरूरत है।
आज़ादी का मतलब यह नहीं है कि आप खुलकर कुछ भी करना चाहते हैं बल्कि यह आज़ादी महसूस करने, बोलने, सीखने, प्रदर्शन करने और अपना जीवन बिताने का नाम है। यह हमें किसी को भी यह बताने की शक्ति और साहस देता है कि आप गलत काम कर रहे हैं। हमें ऐसे कार्य करने का वादा करना चाहिए जो हमें एक अच्छा देशभक्त और हमारे देश का एक अच्छा निवासी बनायें। हमें पेड़ लगाना चाहिए और अपने देश को स्वच्छ और सुरक्षित रखना चाहिए। हमें अपने देश को दुनिया का सबसे अच्छा रहने योग्य क्षेत्र बनाना चाहिए। आइए भारत के लिए मिलकर काम करें। धन्यवाद!
