JEE Advanced 2023 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), गुवाहाटी ने सोमवार (29 मई,2023) को इस साल होने जा रही जेईई (ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) एडवांस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वह आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है। यह परीक्षा 4 जून को होनी है।

परीक्षा में अब बस 6 दिन का ही समय बचा है। पहला पेपर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगा और दूसरा पेपर दोपहर ढाई बजे से शाम को साढे 5 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वह अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और फोन नंबर दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced Admit Card 2023: How to Check Step by Step

ऐसे डाउनलोड करें अपना ए़डमिट कार्ड-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा और इसे डाउनलोड कर लें।
  • एडिमट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी भविष्य को लिए ले लें।

उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर अपनी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें। उम्मीदवार का नाम, एग्जाम सेंटर और अन्य जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ लें। अगर कोई गलती इसमें नजर आती है तो उम्मीदवार को अधिकारियों से संपर्क करना होगा। जेईई परीक्षा फिलहाल कंप्यूटर पर होती है। पहले परीक्षा ऑफलाइन होती थी थी उम्मीदवारों को पेन से पेपर पर उत्तर लिखना होता था, लेकिन अब पेन-पेपर मोड को कंप्यूटर बेस्ट मोड में बदल दिया गया है। जेईई एडवांस आईआईटी, आईआईएससी, आईआईएसईआर और देश भर के कुछ अन्य शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।

जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन के प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2023 से 7 मई, 2023 तक चली थी और एप्लीकेशन फीस जमा करने के लिए उम्मीदवारों को 8 मई तक का समय दिया गया था। इस बार आईआईटी गुवाहाटी द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।