JEE Advanced 2025 Question Papers: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 के लिए आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अंग्रेजी और हिंदी दोनों में आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पेपर-वार पीडीएफ देख सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड 2025 18 मई को 3 घंटे की अवधि के लिए और दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक थी। पेपर 1 पहले सत्र में आयोजित किया गया था जबकि पेपर 2 दूसरे सत्र में आयोजित किया गया था।
JEE Advanced 2025 Question Paper कैसे करें डाउनलोड –
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिए गए एनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं।
इसके बाद “JEE Advanced 2025 Question Papers” लिंक पर क्लिक करें।
अब “पेपर 1” या “पेपर 2” लिंक पर क्लिक करें।
आपके सामने स्क्रीन पर जेईई एडवांस्ड 2025 प्रश्नपत्र की पीडीएफ ओपन होगी।
अब इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।
इसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
जेईई एडवांस्ड 2025 उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट रिलीज की तारीख क्या है?
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेईई एडवांस 2025 प्रतिक्रिया पत्रक 22 मई को जारी किया जाएगा, और उत्तर कुंजी 26 मई, 2025 को उपलब्ध होगी। असंतुष्ट उम्मीदवार 27 मई, 2025 तक प्रारंभिक कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।