UCEED CEED Draft Answer Key 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2026 (UCEED 2026) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2026 (CEED 2026) की ड्राफ्ट आंसर-की और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक और कंप्लीट प्रोसेस यहां दी गई है।
UCEED, CEED 2026 परीक्षा विवरण
UCEED और CEED 2026 की परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा टेस्ट सेंटर आधारित मोड में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (3 घंटे) चली।
इन प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से BDes, MDes और PhD (डिज़ाइन) कार्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी:
भाग A (Part A):
न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)
मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs)
मल्टीपल सिलेक्शन क्वेश्चन (MSQs)
भाग B (Part B):
UCEED: ड्रॉइंग और डिजाइन एप्टीट्यूड
CEED: ड्रॉइंग और राइटिंग स्किल्स
ड्राफ्ट आंसर-की कैसे डाउनलोड करें ?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in/2026/ या ceed.iitb.ac.in/2026/ पर जाएं।
स्टेप 2. “Draft Answer Key / Question Paper” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. PDF फाइल डाउनलोड करें।
स्टेप 4. भविष्य के लिए सेव कर लें।
आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर उम्मीदवारों को आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन कमेंट/ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश:
आपत्तियां केवल कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी, जिसकी अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 है। उम्मीदवारों द्वारा ईमेल के जरिए भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रश्न संख्या के साथ उचित कारण देना अनिवार्य है।
CEED 2026 रिजल्ट डेट
IIT बॉम्बे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार:
CEED 2026 रिजल्ट: 4 मार्च 2026
स्कोर कार्ड डाउनलोड: 10 मार्च 2026 से
स्कोर कार्ड की वैधता 1 वर्ष होगी
Jansatta Education Expert Advice
अंतिम आंसर-की और रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स केवल IIT बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
CEED 2026 Answer Key Direct Link
UCEED 2026 Answer Key Direct Link
