इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 25 अक्टूबर 2025 को एसीआईओ-II/टेक भर्ती 2025 (IB ACIO-II/Tech 2025) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती तकनीकी ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार अवसर है, जिसके तहत कुल 258 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या NCS पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
IB ACIO-II Tech 2025 Recruitment: कुल पदों का विवरण
| स्ट्रीम | यूआर | ईडब्ल्यूएस | ओबीसी | एससी | एसटी | कुल |
| कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी | 40 | 7 | 24 | 13 | 6 | 90 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार | 74 | 14 | 44 | 24 | 12 | 168 |
| कुल | 114 | 21 | 68 | 37 | 18 | 258 |
IB ACIO-II Tech 2025 Recruitment: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (EC) या कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी (CS) में वैध GATE 2023, 2024 या 2025 स्कोर होना चाहिए।
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक, एमएससी या एमसीए की डिग्री होना अनिवार्य है।
IB ACIO-II Tech 2025 Recruitment: चयन प्रक्रिया
GATE स्कोर आधारित शॉर्टलिस्टिंग: वैध GATE स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या के 10 गुना तक शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
तकनीकी कौशल परीक्षा: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को व्यावहारिक तकनीकी कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
IB ACIO-II Tech 2025 Recruitment: अंतिम मेरिट गेट स्कोर पर आधारित होगी
GATE स्कोर: 750 अंक
कौशल परीक्षा: 250 अंक
साक्षात्कार: 175 अंक
IB ACIO-II Tech 2025 Recruitment: वेतन एवं भत्ते
वेतन स्तर-7 के अनुसार: ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह।
मूल वेतन पर 20% अतिरिक्त भुगतान।
केंद्र सरकार के अन्य सभी मान्य भत्ते लागू होंगे।
छुट्टियों में कार्य करने पर अधिकतम 30 दिनों तक नकद भुगतान मिलेगा।
IB ACIO-II Tech 2025 Recruitment: आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुल्क: ₹100
UR/EWS/OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क: ₹200 (₹100 भर्ती प्रक्रिया शुल्क + ₹100 परीक्षा शुल्क)
IB ACIO-II Tech 2025 Recruitment: आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है।
स्टेप 1. प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. IB ACIO II/ Tech भर्ती 2025 को खोजें और लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. IB ACIO II/ Tech ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।
स्टेप 4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।
