हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। डिजिलॉकर ने यह अपडेट दिया था कि HPBOSE की ओर से पहले 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HPBOSE Himachal Pradesh Board 10th Result 2025 Direct Link

हिमाचल बोर्ड ने पिछले साल दोनों कक्षाओं के नतीजे अलग-अलग तारीखों में घोषित किए गए थे, जिसमें कक्षा 10वीं का परिणाम 7 मई तो कक्षा 12वीं का परिणाम 29  अप्रैल को जारी किया गया था।

HPBOSE 10th Result 2025 Link

इस बार बोर्ड पिछली बार से ज्यादा समय के अंतराल पर बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है।

PSEB 12th Result 2025 LIVE Update Direct Link

इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 4 मार्च से 25 मार्च के बीच किया गया था, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा 4 मार्च से 25 मार्च और कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से 25 मार्च की अवधि में आयोजित की गई थीं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में इस साल दोनों कक्षाओं के करीब 2 लाख छात्रों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जो अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र, इस लाइव ब्लॉग के जरिए जान लीजिए हिमाचल प्रदेश बोर्ड सरकारी रिजल्ट जारी होने से लेकर टॉपर्स लिस्ट तक हर नई जानकारी की LIVE Update

Live Updates
13:45 (IST) 14 May 2025
HPBOSE 10th Result 2025 Live: सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए कौन होगा योग्य और कब होंगी परीक्षा?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में वहीं स्टूडेंट पास होगा जो कम से कम 33 फीसदी मार्क्स लेकर आएगा। जिसके 33 फीसदी नंबर नहीं आएंगे वह सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए उपस्थित होगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा आमतौर पर जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं। पिछले साल 1-8 जुलाई के बीच सप्लीमेंट्री परीक्षा हुई थी।

13:18 (IST) 14 May 2025
HPBOSE 10th Result 2025 Live: इस साल कब हुई थीं 10वीं की परीक्षा?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड सबसे पहले 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। इस साल 10वीं बोर्ड एग्जाम मार्च में ही समाप्त हो गए थे। परीक्षा 4 मार्च को शुरू हुई थी 24 मार्च को समाप्त हो गई थी।

13:05 (IST) 14 May 2025
HPBOSE Result 2025 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड पहले 10वीं का रिजल्ट करेगा जारी, डिजिलॉकर ने दिया अपडेट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा कभी भी की जा सकती है। मंगलवार को डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट से जुड़ा एक अपडेट शेयर किया गया था। डिजिलॉकर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर कहा गया था कि विद्यार्थी तैयार हो जाइए हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला, दसवीं कक्षा का रिजल्ट 2025 जल्द ही आने वाला है।

11:43 (IST) 14 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: जनसत्ता पर भी मिलेगा हिमाचल बोर्ड रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

11:19 (IST) 14 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: कब हुई थी बोर्ड परीक्षाएं ?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च, 2025 के बीच सिंगल शिफ्ट में आयोजित की थी, जिसका समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक था।

10:52 (IST) 14 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: ऑनलाइन कैसे चेक करें हिमाचल बोर्ड रिजल्ट ?

राज्य में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

1. HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध HPBOSE 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी भरनी होगी।

4. सबमिट बटन दबाएं और आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

5. रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।

6. आगे के उपयोग के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

10:24 (IST) 14 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: कितने छात्रों ने इस साल दी है हिमाचल बोर्ड परीक्षा ?

2025 में लगभग 1.95 लाख छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं दीं। इस वर्ष, HPBoSE ने परीक्षा केंद्रों की संख्या 2,250 से बढ़ाकर 2,300 कर दी है।

09:50 (IST) 14 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: कहां मिलेगा नोटिफिकेशन और रिजल्ट

HPBOSE कक्षा 12 के परिणाम 2025 की तिथि और समय आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर घोषित किया जाएगा।

09:00 (IST) 14 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: पिछले साल छात्राओं का परिणाम बेहतर

पिछले साल परीक्षा में शामिल हुए 85,777 छात्रों में से 63,092 ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की। उल्लेखनीय रूप से, सभी स्ट्रीम में शीर्ष दस रैंक धारकों में 30 महिला छात्र शामिल थीं।

08:38 (IST) 14 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: रिजल्ट नोटिफिकेशन की लेटेस्ट अपडेट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बोर्ड द्वारा अगले 24 घंटों में रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है, जिसमें रिजल्ट जारी करने की तारीख, समय और स्थान की जानकारी को साझा किया जाएगा।

19:27 (IST) 13 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: क्या उत्तीर्ण मानदंड पिछले वर्ष के समान ही हैं?

हां, इस वर्ष उत्तीर्ण होने का मानदंड वही रहेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। सिद्धांत और व्यावहारिक दोनों घटकों वाले विषयों के लिए, उम्मीदवारों को दोनों वर्गों को अलग-अलग उत्तीर्ण करना होगा।

एक छात्र को उत्तीर्ण माना जाएगा यदि वह व्यावहारिक परीक्षा में कम से कम 20% और सिद्धांत भाग में 33% अंक प्राप्त करता है, बशर्ते कि समग्र विषय का स्कोर 33% की आवश्यकता को पूरा करता हो।

19:21 (IST) 13 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: क्या है लेटेस्ट अपडेट

एचपी बोर्ड संभवतः 15 मई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर HPBOSE 12वीं परिणाम 2025 की घोषणा करेगा।

18:16 (IST) 13 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: पिछले साल कैसा था एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं परिणाम

पिछले साल, कुल 85,777 छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76% था।

16:50 (IST) 13 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: पिछले साल क्या रहा रिजल्ट ?

पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षा में कुल 85,777 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76 प्रतिशत था।

16:13 (IST) 13 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: पिछले साल कब जारी हुआ था एचपी बोर्ड रिजल्ट ?

पिछले साल यानी 2024 में, हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12 के परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे।

15:15 (IST) 13 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: कहां मिलेगा एचपी बोर्ड रिजल्ट 2025 ?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे।

15:13 (IST) 13 May 2025
HPBOSE Result 2025 Date Time Live Updates: क्या है लेटेस्ट अपडेट

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड 14 या 15 मई को कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है, जिसका नोटिफिकेशन आज या कल जारी किया जा सकता है।