हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी हो गया है और अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए HPBOSE 10th Result 2025 Direct Link के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 को जारी कर दिया है, जिसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है।

HPBOSE 12th Result 2025 Live Updates: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट यहां

हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 घोषित होने के बाद, बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकेंगे। परिणाम जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर हिमाचल प्रदेश 10वी रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा।

HPBOSE Himachal Pradesh Board 10th Result 2025 Direct Link

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परिणाम को आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक, डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र इस लाइव ब्लॉग से जान सकते हैं रिजल्ट जारी होने से लेकर मार्कशीट डाउनलोड करने तक हर नई जानकारी की सबसे तेज और सटीक LIVE Update

Live Updates
10:48 (IST) 16 May 2025
HPBOSE HP Board 10th Result 2025 LIVE: जारी हुई स्क्रूटनी की तारीखें

छात्रों के पास hpbose.org पर HPBOSE कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का प्रावधान है। वे 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। एचपीबीओएसई कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को उस पेपर में कम से कम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

10:12 (IST) 16 May 2025
HPBOSE HP Board 10th Result 2025 LIVE: किस स्कूल से है हिमाचल बोर्ड 10वीं टॉपर ?

इस वर्ष एचपीबीओएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 99.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप करने वाली साइना ठाकुर न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की छात्रा हैं।

18:35 (IST) 15 May 2025
HPBOSE HP Board 10th Result 2025 LIVE: हिमाचल बोर्ड 10वीं में रहा लड़कियों का दबदबा

हिमाचल बोर्ड 10वीं में इस बार लड़कियों का दबदबा रहा है।

15:45 (IST) 15 May 2025
अंको से नाखुश छात्रों के लिए विकल्प

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या नाखुश हैं, वह अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद जो अंक दिए जाएंगे वही अंतिम अंक माने जाएंगे और उसके बाद छात्र के पास दोबारा अपील करने का अधिकार नहीं होगा।

15:30 (IST) 15 May 2025
HPBOSE HP Board 10th Result 2025 LIVE: हिमाचल बोर्ड 10वीं के टॉप 5 रैंकर

रैंक 1. साइना ठाकुर

रैंक 2. रिधिमा ठाकुर

रैंक 3. मुदिता शर्मा

रैंक 4. अन्वी सिंह, अक्षरा और एंजेल ने संयुक्त रूप से 693 अंक (99प्रतिशत) के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।

रैंक 5. शिवांग ठाकुर, प्रिया, अवनी पराशर, आरुषि धीमान, हरमनप्रीत कौर, कार्तिक सिंह राणा, नव्या शर्मा, वंशिका अवस्थी, गार्गी ठाकुर ने संयुक्त रूप से 692 अंक (98.86 प्रतिशत) हासिल करके पांचवा स्थान हासिल किया है।

15:11 (IST) 15 May 2025
टॉप 10 में शामिल हुए 117 छात्र

हिमाचल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके अनुसार, टॉप 3 पोजीशन पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है और टॉप 10 पोजीशन पर इस साल 117 छात्रों ने पकड़ बनाई है।

15:07 (IST) 15 May 2025
टॉप 3 पोजीशन पर लड़कियों का कब्जा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 जारी हो चुका है, जिसमें टॉप 3 पोजिशन पर लड़कियों ने पकड़ बनाई है।

रैंक 1. साइना ठाकुर

रैंक 2. रिधिमा ठाकुर

रैंक 3. मुदिता शर्मा

15:03 (IST) 15 May 2025
HPBOSE 10th Result: मुदिता शर्मा बनी हिमाचल प्रदेश 10वीं की तीसरी टॉपर

बिलासपुर के स्वारघाट के स्कूल की मुदिता शर्मा ने हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में तीसरी रैंक हासिल की है, जिन्होंने 694 अंक प्राप्त किए हैं।

15:00 (IST) 15 May 2025
रिधिमा ठाकुर बनीं हिमाचल प्रदेश की सेकंड टॉपर

हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र की रिधिमा ठाकुर हिमाचल प्रदेश 10वीं कक्षा परिणाम 2025 की सेकंड टॉपर बनी हैं, जिन्होंने 695 अंक (99.29 प्रतिशत) हासिल किए हैं।

14:58 (IST) 15 May 2025
HPBOSE 10th Result: क्या रहा हिमाचल बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है, जिसके आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल पास प्रतिशत 79.8 प्रतिशत रहा है।

14:57 (IST) 15 May 2025
हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 10वीं की परीक्षा में 79.8% छात्र हुए पास

14:56 (IST) 15 May 2025
HPBOSE HP Board 10th Result 2025 LIVE: साइना ठाकुर ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें कांगड़ा जिले के पालमपुर की साइना ठाकुर ने टॉप किया है।

14:34 (IST) 15 May 2025
एसएमएस से कैसे चेक करें हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025

एसएमएस के माध्यम से अपना एचपीबीओएसई कक्षा 10 परिणाम देखने के लिए इन चरणों का पालन करें:

चरण 1: HP10 टाइप करें और उसके बाद अपना रोल नंबर लिखें।

चरण 2: इस संदेश को 5676750 पर भेजें।

चरण 3: आपको अपना HPBOSE कक्षा 10 का परिणाम सीधे आपके मोबाइल फोन पर प्राप्त होगा।

14:32 (IST) 15 May 2025
हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परिणाम आज दोपहर 2.30 बजे जारी कर दिया गया है, जिसकी हर छोड़ी बड़ी जानकारी यहां मिलेगी।

14:18 (IST) 15 May 2025
Himachal Board 10th Result: कहां मिलेगा हिमाचल बोर्ड रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाल छात्र, रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Himachal Board 10th Result 2025 चेक कर सकते हैं।

14:15 (IST) 15 May 2025
कैसे जारी होगा हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसकी पल-पल की अपडेट यहां मिलेगी।

14:13 (IST) 15 May 2025
HPBOSE Himachal Board 10th Result 2025 LIVE: आज होगा जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परिणाम आज जारी होगा और रिपोर्ट्स के मुताबिक बस 30 मिनट बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।