Himachal Board 10th Result Today at hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 10वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं में कुल 87.5 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। टाॅपर्स लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार टाॅप 10 में 67 लड़कियों ने जगह बनाई है, जबकि 11 लड़के टॉप में हैं। हिमाचल बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए लगभग 1.15 लाख के करीब छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था।

बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। सभी छात्र हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए छात्रों को HP10 (रोल नंबर) टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

Live Updates

Himachal Board HPBOSE 10th Result 2022 Updates: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको हिमाचल बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।‌ साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

12:12 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें नंबर

10वीं के छात्रडिजिलॉकर के जरिए अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को पहले digilocker.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके डिजिलॉकर के लिए साइन अप करें।अब अपने खाते में साइन इन करें और HPBOSE लिंक पर जाएं, 10 परिणाम लिंक चुनें, अपना रोल नंबर दर्ज करें, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

11:42 (IST) 29 Jun 2022
Himachal Board 10th Result 2022 Live: यह रहा पिछले 5 वर्षो का पास प्रतिशत

10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल कुल 87.5% पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं 2021 में 99.7% (आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर), 2020 में 68.11%, 2019 में 60.79%, 2018 में 63.39% और 2017 में 67.57% था।

11:31 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: टाॅप में 67 छात्राओं ने बनाई जगह

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। टाॅपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस बार 67 लड़कियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है, जबकि 11 लड़के टॉप 10 में शामिल हैं।

11:21 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: रिजल्ट घोषित

हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट का घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर एक घंटे में एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद छात्र अपने स्कोर चेक कर सकेंगे।

11:13 (IST) 29 Jun 2022
Himachal Board 10th Result 2022 Live: अभी नहीं एक्टिव हुआ है रिजल्ट का लिंक

10वीं रिजल्ट का लिंक अभी आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं एक्टिव किया गया है। जल्द ही लिंक एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।

11:04 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: थोड़ी देर में शुरू होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द ही शुरू होगी। छात्र एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर चेक कर सकेंगे।

10:57 (IST) 29 Jun 2022
Himachal Board 10th Result 2022 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होगा रिजल्ट

थोड़ी ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाला है और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट व एसएमएस के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

10:47 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: पास होने के लिए छात्रों को मिलेगा एक और मौका

मैट्रिक के परिणाम के बाद हिमाचल बोर्ड विशेष परीक्षा आयोजित करेगा, जो छात्र मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए, वह इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

10:37 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: 1 लाख से अधिक छात्रों का खत्म होगा इंतजार

10वीं की परीक्षा में एक लाख 15 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो आज खत्म हो रहा है। 10वीं के नतीजे अब से कुछ देर में घोषित किए जाएंगे।

10:19 (IST) 29 Jun 2022
Himachal Board 10th Result 2022 Live: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

-आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

- होम पेज के ऊपरी दाएं कोने पर 'परिणाम' पर क्लिक करें।

-10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

-रोल नंबर आदि दर्ज करें।

-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

10:01 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छात्र हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को एचपी 10 रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा और उनका स्कोर उनके संबंधित मोबाइल फोन पर टेक्स्ट संदेश के माध्यम से आज जाएगा।

09:46 (IST) 29 Jun 2022
Himachal Board 10th term 2 Result 2022 Live: इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और hpresults.nic.in पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। स्कोर रोल नंबर और जन्म तिथि के जरिए चेक कर सकते हैं। छात्रों को मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों से मिलेगी।

09:33 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th term 2 Result 2022 Live: फरवरी में घोषित हुआ था टर्म 1 का रिजल्ट

10वीं टर्म 1 का रिजल्ट 11 फरवरी 2022 में किया गया था। हिमाचल बोर्ड 10वीं टर्म 1 परीक्षा 2022 का आयोजन परीक्षा 20 नवंबर 2021 से 3 दिसंबर 2021 के बीच किया गया था।

09:12 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: पिछले साल यह था पास प्रतिशत

पिछले साल हिमाचल बोर्ड 10वीं में कुल 99.7 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी और टाॅपर्स सूची नहीं जारी की गई थी।

08:49 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE Result 2022 Live: घोषित हो चुका है 12वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 18 जून 2022 को 12वीं टर्म 2 और 12वीं का फाइलन रिजल्ट घोषित किया था। इस बार 12वीं की परीक्षा भी दो टर्म में आयोजित की गई थी।

08:39 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: पास होने के लिए इतने नंबर लाना अनिवार्य

10वीं में पास होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है। इस बार परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत किया गया था। सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था।

08:19 (IST) 29 Jun 2022
Himachal Board 10th Result 2022 Live: आज सुबह 11 बजे जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं।

08:13 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE Himachal Board 10th Result 2022 Live: छात्र एडमिट कार्ड रखें तैयार

10वीं के छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें। आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

08:09 (IST) 29 Jun 2022
Himachal Board 10th Result 2022 Live: टाॅपर्स लिस्ट भी होगी जारी

इस बार 10वीं रिजल्ट के साथ टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। पिछली बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं होने के कारण हिमाचल बोर्ड ने 10वीं टाॅपर्स की लिस्ट नहीं जारी किया था।

07:56 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE Board 10th Result 2022 Live: दो टर्म में इस बार हुई थी 10वीं की परीक्षा

हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन इस बार दो टर्म में किया गया था। 10वीं टर्म 1 परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर 2021 से 3 दिसंबर 2021 तक और 10वीं टर्म 2 परीक्षा 26 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी।

07:46 (IST) 29 Jun 2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: पिछले साल यह था 10वीं का पास प्रतिशत

पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था। 10वीं में कुल 99.7 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे।

07:42 (IST) 29 Jun 2022
Himachal Board 10th Result 2022 Live: आज घोषित होगा रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। मैट्रिक के नतीजे हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किए जाएंगे।

HPBOSE 10th Result 2022 Updates: हिमाचल बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट 18 जून 2022 को घोषित किया था। वहीं, पिछले साल देश भर में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से हिमाचल बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 99.7% दर्ज किया गया था।