HPBOSE 10th Result 2022 Declared: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी किया गया है। इस बार 10वीं में कुल 87.5 फीसदी विद्यार्थी पास हुए है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड ने आज 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 10वीं में कुल 87.5 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। कक्षा 10 के परिणाम में 67 लड़कियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है, जबकि 11 लड़के टॉप 10 में हैं। प्रियंका और देवांगी शर्मा ने एचपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों में 693 अंकों (99 प्रतिशत) के साथ टॉप किया है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
10वीं परीक्षा में इस बार 1 लाख 15 हजार के करीब विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस बार हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन दो टर्म में किया था। 10वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 का आयोजन 26 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक किया गया था।
10वीं टर्म 2 परीक्षा में 1 लाख 15 हजार के करीब परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था। 10वीं टर्म 1 परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर 2021 से 3 दिसंबर 2021 तक किया गया था। टर्म 1 का रिजल्ट 10 फरवरी 2022 को घोषित किया गया था।
पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं आयोजित की गई थी। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नतीजे घोषित किए गए थे। 10वीं में कुल 99.7 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
HPBOSE 10th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए HPBOSE 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।