हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा या HP TET 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी इस परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जान लीजिए इस सरकारी परीक्षा से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी।

HP TET Admit Card 2024: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड ?

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा या HP TET 2024 के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं और उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकता है।

HP TET Admit Card 2024: कब होगी परीक्षा ?

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 15, 17, 24, 26 नवंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।

HP TET Admit Card 2024: HPBOSE ने क्या कहा ?

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड के लिए बारे में HPBOSE ने कहा कि इस पात्रता परीक्षा के हॉल टिकट परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होने वाली है और आज किसी भी वक्त ये एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।

HP TET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद TET Exam टैब खोलें।

स्टेप 3. एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।

स्टेप 5. अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकालें।

HP TET Admit Card 2024: एग्जाम पैटर्न क्या है ?

एचपी टीईटी परीक्षा 2024 के लिए चार अलग-अलग श्रृंखलाओं वाला एक प्रश्नपत्र होगा, प्रश्न बहुविकल्पीय, वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। इसमें 150 प्रश्न 1-1 अंक के होंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

एचपी टीईटी परीक्षा 2024 परीक्षा पास करने के लिए,न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत हैं लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और पीएचएच उम्मीदवारों को न्यूनतम पास अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। टीईटी परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

HP TET Admit Card 2024: विषयवार परीक्षा तिथियां

एचपी टीईटी परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार यहां जानें, विषयवार परीक्षा की तिथियां, जो इस प्रकार हैं।