HP TET Admit Card 2022: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (जून 2022) के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा जून 2022 (HP TET June Exam 2022) के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 से (HP TET Exam 2022) किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
HP TET Exam 2022: अभ्यर्थी इनका रखें ध्यान
परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ केंद्र पर एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड,पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
HP TET Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए HP TET Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।