HP Police Constable 2024 Physical Test Admit Card Date and Time: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किए जाने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट की तैयारियां शुरू कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि एचपीपीएससी की तरफ से प्रवेश पत्र को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप के जरिए भी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
HP Police Constable 2024 Physical Test Admit Card: कितनी है रिक्तियां ?
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चलाए गए इस भर्ती अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में रिक्त पड़े 1088 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इन रिक्त पदों में 708 पद पुरुष कांस्टेबल और 380 पद महिला कांस्टेबल उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
HP Police Constable 2024 Physical Test Admit Card: चयन प्रक्रिया क्या है ?
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया को आयोग ने चार वर्गों में विभाजित किया है, जिसमें पहला चरण लिखित परीक्षा, दूसरा चरण शारीरिक क्षमता और योग्यता, तीसरा चरण मेडिकल परीक्षा और चौथा चरण दस्तावेज सत्यापन का है। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्तियों के योग्य माना जाएगा।
HP Police Constable 2024 Physical Test Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
स्टेप 1. आधिकारिक HPPSC वेबसाइट hppsc.hp.gov.in/hppsc पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर जाने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
स्टेप 3. अब होम पेज पर मौजूद “एडमिट कार्ड” सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4. पेज पर मौजूद HP Police Constable Physical Test 2024 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब आपका हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6. एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।