हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) कल यानी 2 मई को हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 और हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 को जारी कर सकता है। हालांकि, एचबीएसई की तरफ से अभी तक परिणाम जारी करने का तारीख के बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

CBSE Result 2025 Live Update, Direct Link

एचबीएसई 10वीं परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर 30 अप्रैल, 2025 को जारी होने की उम्मीद है। पिछले साल 30 अप्रैल 2024 को रिजल्ट आउट हुआ था। माना जा रहा है कि आज जारी नहीं होने पर रिजल्ट मई के पहली सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

एचबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2025 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच पेन और पेपर प्रारूप में आयोजित की गई थी। परीक्षा की तारीखें शुरू में 9 जनवरी, 2025 को जारी की गईं और बाद में 21 जनवरी, 2025 को संशोधित की गईं। इसके अतिरिक्त, एचबीएसई कक्षा 10 प्रवेश पत्र 2025 19 फरवरी, 2025 को उपलब्ध कराया गया था। इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी पल-पल की LIVE Update

Live Updates
08:33 (IST) 1 May 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: कब हुई थी हरियाणा बोर्ड परीक्षा ?

हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 की अवधि में किया था।

16:30 (IST) 30 Apr 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: हरियाणा बोर्ड में पास होने के लिए न्यूनतम अंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह नियम थ्योरी यानी सिद्धांत, प्रैक्टिकल यानी व्यावहारिक, और आंतरिक मूल्यांकन सभी पर लागू होता है ।

15:55 (IST) 30 Apr 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: अलग अलग जारी होगा बोर्ड परिणाम

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 को अलग अलग दिन जारी करेगा, जिसकी तारीखों के बारे में सबसे सटीक अपडेट यहां मिलेगी।

15:49 (IST) 30 Apr 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: पिछले वर्ष की जानकारी

2024 में एचबीएसई 10वीं रिजल्ट में हजारों छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए, साथ ही उत्तीर्ण प्रतिशत में काफी सुधार हुआ। इसी तरह, एचबीएसई 12वीं के नतीजे में भी सभी संकायों में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें कई छात्रों ने प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थानों में जगह बनाई।

15:21 (IST) 30 Apr 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: कैसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
इसके बाद नोटिफिकेशन ‘एचबीएसई माध्यमिक परीक्षा 2025 परिणाम’ पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा सत्यापन पूरा करें।
‘खोज परिणाम’ पर क्लिक करें।
आपका एचबीएसई 10वीं परिणाम 2025 प्रदर्शित होगा। इसे अपने संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

14:48 (IST) 30 Apr 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: जनसत्ता पर भी मिलेगा हरियाणा बोर्ड रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी नतीजों की जांच की जा सकती है।

13:41 (IST) 30 Apr 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: SMS से एचबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे करें चेक

SMS से एचबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे करें चेक

छात्र नीजे दी गई जानकारी को टाइप करके एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं:

परिणामबी 10 [स्पेस] रोल नंबर और इसे 56263 पर भेजें।

13:39 (IST) 30 Apr 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: एचबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट कैसे करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
इसके बाद नोटिफिकेशन ‘एचबीएसई माध्यमिक परीक्षा 2025 परिणाम’ पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा सत्यापन पूरा करें।
‘खोज परिणाम’ पर क्लिक करें।
आपका एचबीएसई 10वीं परिणाम 2025 प्रदर्शित होगा। इसे अपने संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

13:38 (IST) 30 Apr 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: कहां चेक कर सकते हैं हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

Haryana HBSE Result Date हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आधिकारिक डायरेक्ट लिंक bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। इसले अलावा जनसत्ता पर दिए गए रिजल्ट भी डायरेक्ट परिणाम देख सकते हैं।

13:36 (IST) 30 Apr 2025
Haryana HBSE Result Date 2025 Live: हरियाणाम बोर्ड रिजल्ट 10वीं 12वीं रिजल्ट कब हो रहा है जारी

हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम आज जारी किया जा सकता है। पिछले साल आज के ही दिन रिजल्ट आउट हुआ था। अगर आज परिणाम जारी नहीं होता है तो मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मी है। हालांकि बोर्ड रिजल्ट डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।