Haryana Board Class 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 15 जून 2022 को शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा की जाएगी। जिसके बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होगा। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है।
हरियाणा बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 30 मार्च से 27 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 21 मार्च से 27 मार्च तक चली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल की बोर्ड की परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से हरियाणा बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
Haryana Board HBSE 12th Result 2022 Live: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको हरियाणा बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।
इस बार शहरी क्षेत्र के छात्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.71 है, जबकि शहरी क्षेत्र के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत है।
कुल 1,28,457 छात्रों में से 1,07,847 उत्तीर्ण हुए और 1,4911 को कंपार्टमेंट मिला है। लड़कों का पास प्रतिशत 83.96 है।
बोर्ड के अनुसार, 1,17,228 छात्राओं में से 1,06,102 उत्तीर्ण और 8,693 को कंपार्टमेंट मिला है, जिससे उनका पास प्रतिशत 90.51 रहा है।
इस साल 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 06.55 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त किया है।
इस साल 12वीं परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है। 12वीं में 90.51 फीसदी छात्राएं और 83.96 फीसदी छात्रों का पास हुए हैं।
इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं में कुल 87.08 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
रिजल्ट के समय में बदलाव संबंधी सूचना हरियाणा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस अब शाम 5 बजे शुरू होगा और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने घोषणा की है कि 12वीं का रिजल्ट अब शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन अज्ञात कारणों से अब इसे टाल दिया गया है।
12वीं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
प्रेस कांफ्रेंस में 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी और रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
12वीं रिजल्ट घोषित करने के लिए कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली हैं। इसका नेतृत्व स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा (BSEH), भिवानी के अध्यक्ष जगबीर शर्मा करेंगे।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 मिनट में घोषित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी।
हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 छात्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsehexam.org और bseh.org.in के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
12वीं परीक्षा में 2 लाख 90 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। छात्र कुछ दिन बाद अपने संबंधित स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
हरियाणा बोर्ड BSEH 12वीं परिणाम के लिए लगभग 1.30 घंटे शेष हैं। प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 2.30 बजे होनी है। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम bseh.org.in पर चेक करने के लिए छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। पहले रिजल्ट शाम 6 बजे घोषित होने की चर्चा थी।
कोरोना के के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए हरियाणा बोर्ड ने 12वीं के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कमी की थी।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं का रिजल्ट 17 जून को घोषित किया जा सकता है।
छात्र मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 'RESULTHB12' टाइप कर और इसे 56263 पर भेजना होगा। रिजल्ट एसएमएस अलर्ट के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
पिछले साल 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की थी। बोर्ड ने कक्षा 12 के अंकों का आकलन करने के लिए 30:10:60 के फॉर्मूले का इस्तेमाल किया।
हरियाणा बोर्ड 12वीं के साइंस,आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आज घोषित करेगा।
इस बार 12वीं परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया था। ऐसे में बोर्ड 12वीं के टाॅपर्स की लिस्ट जारी कर सकता है। पिछले साल परीक्षा रद्द होने के कारण टाॅपर्स की लिस्ट नहीं जारी की गई थी।
12वीं में एक या दो विषय में फेल होने वाले विद्यार्थियों को कंपार्टमेंटल या पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इस साल 12वीं परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत 30 मार्च 2022 से 27 अप्रैल 2022 तक किया गया था।
कोरोना महामारी के कारण 2021 में हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था।