बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा (BSEH) 10वीं का रिजल्ट आज यानी 17 जून को दोपहर 3 बजे बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है। हालांकि, बोर्ड द्वारा रिजल्ट लिंक शाम 5 बजे एक्टिवेट किया जाएगा। इस साल बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 22 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 3.25 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। बता दें कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना होगा। एक या दो विषय में इससे कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
Haryana HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित हुआ। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। इसके साथ ही पास परसेंटेज और टॉपर सहित अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में कुल 3.26 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। जिसमें से 2.38 लाख छात्रों को सफल घोषित किया गया है। जबकि, 19679 छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए बैठना होगा।
हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अमीषा प्रकाश ने 499 अंकों के साथ पहला स्थान पाया है। जबकि, सुनैना कुमार, खुशी जैन और मंजू कुमार ने 497 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल 73.18 फ़ीसदी रेगुलर छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है। बता दें कि 10वीं की परीक्षा में प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 92.96% दर्ज किया गया है।
हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 बजे के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह भी मौजूद होंगे। बता दें कि 10वीं रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 5 बजे एक्टिवेट किया जाएगा।
हरियाणा बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट 15 जून 2022 को घोषित किया गया। सूचना के अनुसार, इस साल 12वीं का पास प्रतिशत 87.08% दर्ज किया गया था।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह भी मौजूद होंगे। बता दें कि 10वीं रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 5 बजे एक्टिवेट किया जाएगा।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 3 बजे घोषित होगा। इस परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंटल या सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित करने के बाद बताई जाएगी।
साल 2020 और 2021 में देशभर में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से हरियाणा बोर्ड द्वारा परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। इसकी जगह छात्रों को दूसरे मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट कर दिया गया था
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा द्वारा 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया था। छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ सैनिटाइजर भी ले जाना था।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए छात्रों को Result HB10(स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट लिंक शाम 5 बजे एक्टिवेट किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड द्वारा रिजल्ट के अलावा टॉपर्स के नाम सहित अन्य आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी।
हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फ़ीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। बता दें कि दसवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर शाम 5 बजे से उपलब्ध होगा।
हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 3.25 छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं, पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। साल 2020 में 64.59% छात्रों को सफल घोषित किया गया था।
साल 2020 में हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 69.86% लड़कियों ने और 60.27% लड़कों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, साल 2019 में 53 फीसदी लड़के और 62 फ़ीसदी लड़कियां पास हुई थी।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज घोषित होगा। सभी छात्र अपना रिजल्ट 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा 10वीं का रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा।