HBSE 10th Result 2023 Live Updates: हरियाणा बोर्ड (BSEH or HBSE) कक्षा 10 के एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट (bseh.org.in) पर जाकर अपने अंक चेक कर सकते हैं। इस साल करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड 10वीं क्लास का एग्जाम दिया है। इस साल 65.43 फीसदी छात्रों ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा पास की। इस बार तीन छात्र- सोनू, हिमेश और वर्षा 500 में से 498 अंक हासिल संयुक्त रूप से टॉपर बने। सोमवार को हरियाणा बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया था। इस साल हरियाणा बोर्ड में 12वीं पास करने वालों की संख्या 81.65 फीसदी रही। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग को फॉलो करें।
HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे।
हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 65.43 फीसदी छात्रों ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा पास की। इस बार तीन छात्र- सोनू, हिमेश और वर्षा 500 में से 498 अंक हासिल संयुक्त रूप से टॉपर बने।
हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के बारे में जानकारी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद जारी करेगा। आज बोर्ड के परिणाम घोषित होने के कुछ ही समय बाद कंपार्टमेंट परीक्षाओं का कार्यक्रम और परिणाम की तारीखें जारी की जाएंगी।
BSEH 10th Result 2023: 10वीं क्लास का रिजल्ट SMS के जरिए प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स खोले। टाइप करें ‘RESULTHB10’ और भेज दें 56263
HBSE ने सोमवार को 12वीं क्लास का बोर्ड एग्जाम जारी किया थ। इस साल 12वीं क्लास में 81.65 फीसदी बच्चे एग्जाम पास करने में सफल रहे।
Haryana Board 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड दोपहर में साढ़े तीन बजे 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित करेगा।
Haryana Board 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड द्वारा की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज 10वीं के टॉपर्स और उनके अंकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Haryana Board 10th Result 2023: सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
*होम पेज पर जाएं, यहां आपको कक्षा 10 के रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा। इसे क्लिक करें।
*पूछी गई जानकारी भरें और लॉगिन करें।
*अब अपना रिजल्ट चेक करें। और इसे सेव कर लें।
Haryana Board 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. पर उपलब्ध होगा।
Haryana Board 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड आज दोपहर करीब 3.30 बजे 10वीं क्लास का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।
सोमवार को हरियाणा बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया था। इस साल हरियाणा बोर्ड में 12वीं पास करने वालों की संख्या 81.65 फीसदी रही। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग को फॉलो करें।