HSSC Police Constable Answer Key 2018-2019: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुरुष कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अगर कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर को गलत पाता है तो उस पर आपत्ति दर्ज करने के लियेय ऑनलाइन विंडो 21 जनवरी, 2019 तक उपलब्ध होगी। बता दें कि यह भर्ती परीक्षा रविवार 23 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी।
HSSC constable answer key: ऐसे करें आंसर की डाउनलोड
1. आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘डाउनलोड आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा।
4. लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
5. नई विंडो में पंजीकरण संख्या और अन्य विवरण दर्ज करें।
6. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
7. इन्हें डाउनलोड कर भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।