General Knowledge Questions 2022: एसएससी, रेलवे और बैंक सहित अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में देश विदेश की समसामयिक घटनाओं पर आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। यहां हम आपको ऐसे ही 10 सवाल और उनके जवाब बताएंगे। यह सवाल किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आ सकते हैं। देखना होगा कि आप कितने सवालों के जवाब दे पाते हैं।

प्रश्न 1: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: देबाशीष मोहंती

प्रश्न 2: भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली है?

उत्तर: जस्टिस उदय उमेश ललित

प्रश्न 3: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: राजेश वर्मा

प्रश्न 4: ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर: विक्रम दुराईस्वामी

प्रश्न 5: ‘बीबी: माय स्टोरी’ नामक पुस्तक किसकी आत्मकथा है?

उत्तर: बेंजामिन नेतनयाहू

प्रश्न 6: जनवरी 2023 में 17वां प्रवासी भारतीय दिवस किस शहर में आयोजित किया जाएगा।

उत्तर: इंदौर (मध्य प्रदेश)

प्रश्न 7: भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘सुपर वासुकी’ कितने किमी लंबी है?

उत्तर: 3.5 किमी

प्रश्न 8: विलियम रुटो हाल ही में किस देश के अगले राष्ट्रपति चुने गए?

उत्तर: केन्या

प्रश्न 9: भारत के नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) कौन हैं?

उत्तर: सुरेश एन पटेल

प्रश्न 10: किसे हाल ही में दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर: संजय अरोड़ा