UGC NET Admit Card 2024 Date and Time: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। सिटी इंटिमेशन स्लिप तीन परीक्षा तारीख 21, 22 और 23 अगस्त 2024 के लिए जारी किया गया है। परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 83 विषयों के लिए 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
एनटीए ने ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप का पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश’ और ‘पीएचडी में प्रवेश’ के लिए यूजीसी – नेट जून 2024 का आयोजन कर रही है। माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होने वाला है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या फिर जनसत्ता एजुकेशन सेक्शन चेक करते रहें।
एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए कैंडिडेट्स को परीक्षा सेंटर की जानकारी मिलती है। इस हिसाब से ही कैंडिडेट्स एग्जाम से पहले ट्रेवल कर सेंटर वाली जगह पर पहुंच जाते हैं। बता दें कि परीक्षा से दो-तीन दिन पहले सेंटर की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। बता दें कि यूजीसी नेट जून 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होने वाली है। यूजीसी नेट का जून सत्र 18 जून को आयोजित किया गया था लेकिन पेपर लीक के आरोप लगने के बाद इसे कैंसिल कर दिया गया था। जांच में पता चला कि पेपर लीक नहीं हुआ था।
क्या है आधिकारिक डायरेक्ट लिंक-
एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड से पहले, एजेंसी यूजीसी नेट परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है।
एग्जाम सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड-
सबसे पहले आधिकारिक लिंक ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
अगस्त-सितंबर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लिंक खोलें।
अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए इसे सबमिट करें।
इसे डाउनलोड करने के लिए किन लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत है?
आवेदन संख्या
जन्म की तारीख।
इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद UGC NET सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. सामने आए ब्लैंक फील्ड में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर दिखाए अनुसार ओटीपी भरें।
स्टेप 5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6. स्क्रीन पर सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी, उसकी जांच करके डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।