GATE 2025 Admit Card Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर GATE 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

GATE 2025 Admit Card: कब आयोजित होगा गेट 2025 ?

आईआईटी रुढ़की द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट 2025 का आयोजन 1 से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा।

GATE 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल

गेट 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि को दर्ज करके लॉगिन करना होगा, जिसके बाद वह अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

GATE 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें गेट 2025 हॉल टिकट ?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध GATE 2025 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर के लॉगिन करें।

स्टेप 4: अब स्क्रीन पर आपका गेट 2025 एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

GATE 2025 Admit Card: कितने टेस्ट पेपर के लिए होगा गेट 2025 ?

GATE 2025 में कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे। उम्मीदवार केवल एक या दो टेस्ट पेपर के लिए उपस्थित हो सकते हैं। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर के सत्र की परीक्षाएं दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।

GATE 2025 Admit Card: उम्मीदवारों के लिए दिशा निर्देश

IIT रुड़की द्वारा GATE एडमिट कार्ड 2025 जारी करने और उम्मीदवारों द्वारा इसे डाउनलोड करने के बाद, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड में कुछ जानकारी सही ढंग से प्रिंट की गई है। यदि उम्मीदवार को GATE हॉल टिकट 2025 में कुछ विसंगति मिलती है, तो उन्हें तुरंत GATE प्रशासन निकाय से संपर्क करना चाहिए और परीक्षा शुरू होने से पहले इसे ठीक करवाना चाहिए।