GATE 2025 Admit Card Release: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की 7 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर गेट 2025 (GATE 2025) का एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस के जरिए आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर गेट एडमिट कार्ड 2025 (GATE Admit Card 2025) को डाउनलोड कर सकेंगे।

आईआईटी रुढ़की द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 का आयोजन 1 से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा, जो कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए होगा। उम्मीदवार केवल एक या दो पेपर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं। गेट 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मदीवार यहां जानें एडमिट कार्ड से लेकर एग्जाम पैटर्न तक हर नई जानकारी की लाइव अपडेट।

Live Updates
09:40 (IST) 7 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

गेट 2025 की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की, आज यानी 7 जनवरी को GATE 2025 का एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक सबसे पहले यहां मिलेगा।

20:56 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: कब होगा गेट 2025 परीक्षा?

आईआईटी रुढ़की द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 का आयोजन 1 से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा। इसके एडमिट कार्ड 7 जनवरी 2025 को जारी कर दिए जाएंगे।

17:52 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: गेट 2025 एडमिट कार्ड कहां देखें?

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-gate2025.iitr.ac.in पर एडमिट कार्ड चेक करना होगा, जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की द्वारा होस्ट किया जाता है।

17:25 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: गेट 2025 एडमिट कार्ड पर क्या चेक करें?

उम्मीदवार का नाम: उम्मीदवार के नाम और उनके माता-पिता के नाम की स्पेलिंग सही होनी चाहिए

पेपर कॉम्बिनेशन: उम्मीदवारों को यह जांचना चाहिए कि उन्होंने जिस पेपर कॉम्बिनेशन के लिए आवेदन किया है, वह एक जैसा है या नहीं

उम्मीदवार की फोटो: उम्मीदवार की फोटो एक जैसी और साफ दिखनी चाहिए। अगर एडमिट कार्ड पर फोटो अलग है तो उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवार के हस्ताक्षर: उम्मीदवार के हस्ताक्षर एक जैसे होने चाहिए।

16:30 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: क्या है गेट 2025 परीक्षा ?

गेट मास्टर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश और कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा भर्ती के लिए एक प्रवेश परीक्षा है। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर के सत्र की परीक्षाएँ दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

15:00 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: कितनी शिफ्ट में होगा गेट 2025 ?

GATE 2025 की परीक्षा 1 से 16 फरवरी के बीच सप्ताहांत में दो सेशन में आयोजित होगी, जिसमें पहला सेशन सुबह और दूसरा सेशन दोपहर का है। दोपहर में आयोजित होने वाली परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर सेशन की परीक्षाएं दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।

14:14 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: एक उम्मीदवार गेट 2025 में कितने टेस्ट पेपर दे सकता है ?

GATE 2025 के उम्मीदवार केवल एक या दो टेस्ट पेपर के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

13:26 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: कितने पेपर के लिए होगा गेट 2025 ?

आईआईटी रुढ़की द्वारा आयोजित किए जा रहे गेट 2025 कोकुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा।

12:37 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: गेट 2025 के उम्मीदवार जरूर करें ये काम

IIT रुड़की द्वारा GATE एडमिट कार्ड 2025 जारी करने और उम्मीदवारों द्वारा इसे डाउनलोड करने के बाद, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड में कुछ जानकारी सही ढंग से प्रिंट की गई है। यदि उम्मीदवार को GATE हॉल टिकट 2025 में कुछ विसंगति मिलती है, तो उन्हें तुरंत GATE प्रशासन निकाय से संपर्क करना चाहिए और परीक्षा शुरू होने से पहले इसे ठीक करवाना चाहिए।

12:19 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: कब होगा गेट 2025 का आयोजन ?

आईआईटी रुढ़की द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 का आयोजन 1 से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा।

11:41 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: जनसत्ता पर भी मिलेगा गेट 2025 एडमिट कार्ड का लिंक

आईआईटी रुढ़की द्वारा गेट 2025 एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों को Jansatta.com/education पर भी हॉल टिकट का डायरेक्ट लिंक मिलेगा।

11:15 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: कहां मिलेगा गेट 2025 का एडमिट कार्ड

GATE 2025 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे, जिसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दी गई है।

10:44 (IST) 6 Jan 2025
GATE 2025 Admit Card 2025 LIVE: क्या है लेटेस्ट अपडेट

गेट 2025 की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की 7 जनवरी को GATE 2025 का एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक सबसे पहले यहां मिलेगा।