GATE 2023 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 (GATE 2023) के लिए कल यानी 30 अगस्त 2022 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in के जरिए 30 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

गेट 2023 परीक्षा का आयोजन 4,5,11,12 फरवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर की ओर से किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया गया था। वहीं लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 7अक्टूबर 2022 आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि ता दें कि पिछले साल इस परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर की ओर से किया गया था। परीक्षा 5 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी

Gate Exam 2023: इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
Gate 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को अपने शैक्षणिक दस्तावेज की कॉपी, आधार कार्ड की कॉपी, और पासपोर्ट साइज के फोटो की स्कैन कॉपी की आश्यकता पड़ेगी।

Gate 2023: इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 30 अगस्त 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 30 सितंबर 2022
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 7 अक्टूबर 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 3 जनवरी 2023
परीक्षा की तिथि – 4,5,11,12 फरवरी 2023
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की तिथि – 21 फरवरी 2023
आपत्ति दर्ज कराने की तिथि – 22 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023
रिजल्ट घोषित होने की तिथि – 16 मार्च

How to Apply Gate 2023 Exam: ऐसे करें आवेदन

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
-आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
-अब सबमिट पर क्लिक करें और अंत में प्रिंट निकाल लें।