GATE 2019 Answer Keys: Indian Institute of Technology, (IIT Madras) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2019 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट http://www.gate.iitm.ac.in पर जारी की गई है। जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। ये परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2019 में 2, 3, 9, और 10 तारीख को किया गया था। गेट 2019 की उन सभी लोगों के लिए आयोजित किया गया था जो भारतीय विज्ञान संस्थान और IIT में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और विज्ञान की अन्य शाखाओं में मास्टर और प्रत्यक्ष डॉक्टरेट कार्यक्रमों में शामिल होना चाहते हैं। आइए जानते हैं आप आंसर-की कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2019 answer keys डाउलोड करने का तरीका: IIT GATE 2019 Answer Key चेक करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट http://www.gate.iitm.ac.in पर विजिट करें। होम पेज पर answer keys के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपने विषय की आंसर-की लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही नए पेज पर पीडीएफ फॉर्मेट में आंसर-की खुल जाएगी। आप इसे यहां भी सेव कर सकते हैं और भविष्य के लिए डाउनलोड करके प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आपको दो-तीन दिन का समय दिया गया है, यानी 21 फरवरी से 23 फरवरी तक आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी और अंत में नतीजे जारी किए जाएंगे।
बता दें कि GATE 2019 Examination 2,3,9 और 10 फरवरी को हुई थी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होती थी। पहले सत्र में परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे चलती थी। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा का समय दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक का था। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 4 जनवरी 2019 को जारी किए गए थे। गेट 2019 के नतीजे 17 मार्च 2019 को जारी किए जा सकते हैं। जबकि GATE 2019 score card 20 मार्च से 31 मई 2019 के बीच जारी हो जाएंगे। उम्मीदवार अपनी परीक्षा के नतीजे और मार्क्स वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर देख सकेंगे।

