इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉली (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2018) परीक्षा का प्रवेश पत्र लिंक ऐक्टिवेट कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवेश पत्र शुक्रवार (5 जनवरी) को जारी होने थे लेकिन यह एक दिन पहले (4 जनवरी) ही जारी कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि परीक्षा 3, 4 और 10, 11 फरवरी 2018 को होनी है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा। बात करें परीक्षा पैटर्न की तो कुल 65 सवाल पेपर में पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 मार्क्स की होगी। पेपर लिखने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ 3 घंटे का समय मिलेगा। 100 मार्क्स के पेपर में से 15 मार्क्स का जनरल एप्टिट्यूड; 10-13 मार्क्स का इंजीनियरिंग मैथ और कोर इंजीनियरिंग विषय होंगे। इसके अलावा परीक्षा में MCQ और रिक्त स्थान भरें फॉर्मैट वाले सवाल भी होंगे। MCQ के जवाब गलत होने पर नेगिटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के नतीजे 17 मार्च, 2018 को जारी होंगे। चलिए अब बताते हैं कैसे आप अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Step 1: सबसे पहले वेबसाइट http://www.appsgate.iitr.ac.in पर जाएं
Step 2: होम पेज पर ही “डाउनलोड GATE 2018 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें
Step 3: अपनी डीटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें
Step 4: आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा
Step 5: डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

बता दें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी IIT गुवाहाटी ने ग्रेजुएट ऐप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE 2018 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सितंबर 2017 से  शुरू कर दिया था। IIT ने गेट 2018 के एंट्रेंस एग्जाम के लिए स्पेशल विंडो खोली थी। विज्ञान एवं तकनीक क्षेत्र में फाइनैन्शियल असिस्टेंस के मास्टर्स और डॉक्टरेट प्रोग्राम में दाखिल लेने के लिए GATE अनिवार्य परीक्षा है।