12वीं क्लास के बाद करियर को सही दिशा देने के लिए सही फील्ड का चुना जाना बहुत जरूरी होता है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के बच्चे 12वीं पास करने के बाद अपनी-अपनी स्ट्रीम में ही बेहतर करियर ऑप्शन वाली फील्ड को चुनने का प्रयास करते हैं, लेकिन अधिकतर स्टूडेंट कन्फ्यूज होते हैं कि क्या किया जाए और क्या नहीं। केमिस्ट्री में रूचि रखने वाले छात्रों के सामने भी अगर ऐसी समस्या आ रही है तो वह इस आर्टिकल के जरिए अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। दरअसल, इस आर्टिकल में हम केमिस्ट्री में रूचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए 5 बेस्ट करियर ऑप्शन लेकर आए हैं।

केमिस्ट्री में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये हैं बेस्ट करियर ऑप्शन

12वीं साइंस स्ट्रीम से करने वाले बच्चे अक्सर मेडिकल और इंजीनियरिंग की फील्ड में जाते हैं, लेकिन अगर आपको केमिस्ट्री पढ़ना अच्छा लगता है तो आप फार्मास्यूटिकल्स, पर्यावरण विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी और अनुसंधान सहित कई फील्ड में अपना बेहतर करियर बना सकते हैं। इन फील्ड में करियर बनाने के लिए छात्रों को पहले किसी संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करनी होगी। जैसे कि बीएससी, बीटेक, या फिर बीफार्मा। केमिस्ट्रीम के छात्रों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन नीचे दिए गए हैं।

डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (DMLT) में बनाएं शानदार करियर, यहां देखें कोर्स से जुड़ी हर जानकारी

केमिकल इंजीनियरिंग

इस फील्ड में रासायनिक (chemical), भौतिक (physical), और जैविक (biological) प्रक्रियाओं का उपयोग करके कच्चे माल को उपयोगी उत्पादों जैसे प्लास्टिक, ईंधन और दवाओं (useful products) में बदला जाता है। इसकी पढ़ाई के दौरान विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम की जानकारी दी जाती है। इस फील्ड में रासायनिक प्रक्रियाओं को डिजाइन और विकसित करना, पेट्रोलियम, गैस, खाद (fertilizers), पेंट, प्लास्टिक, दवाइयाँ आदि का उत्पादन करना आदि शामिल है। इसकी पढ़ाई 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद किया जा सकता है।

फार्मासिस्ट

हेल्थ सेक्टर में अहम भूमिका निभाने वाली इस फील्ड में डॉक्टर के पर्चे पर लिखी दवाइयां दी जाती हैं। इसके अलावा उन दवाईइयों के सुरक्षित उपयोग के बारे में सलाह दी जाती है। फार्मेसी की डिग्री (बी.फार्मा) के साथ स्टूडेंट्स अस्पतालों, स्थानीय फार्मेसियों या दवा कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं। फार्मेसी सेक्टर में कई तरह के कोर्स होते हैं जो कम से कम 12वीं की योग्यता के बाद शुरू हो जाते हैं। डिप्लोमा इन फार्मेसी, बेचलर ऑफ फार्मेसी और मास्टर ऑफ फार्मेसी इस फील्ड के प्रमुख कोर्स हैं।

पर्यावरण वैज्ञानिक

केमिस्ट्री का उपयोग अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण के अध्ययन के लिए किया जाता है। जो छात्र न केवल रसायन विज्ञान में बल्कि स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण में भी रुचि रखते हैं, वे इस क्षेत्र में करियर बनाने पर विचार कर सकते हैं। इस फील्ड का कोर्स कई स्तर पर उपलब्ध है। 12वीं के बाद B.Sc. in Environmental Science किया जा सकता है। वहीं ग्रेजुएशन के बाद उम्मीदवार M.Sc. in Environmental Science कर सकते हैं।

बायोकेमिस्ट

इस फील्ड में जीवों पर होने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं का अध्ययन किया जाताहै। वे रोगों को समझने और उपचार विकसित करने के लिए आणविक जीव विज्ञान, आनुवंशिकी और कोशिका जीव विज्ञान का अध्ययन करते हैं।

जो लोग जैव प्रौद्योगिकी, दवा और अनुसंधान प्रयोगशालाओं में काम करने के इच्छुक हैं, वे जैव रसायन विज्ञान में करियर बना सकते हैं। वे वैज्ञानिक और चिकित्सा प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

फूड साइंटिस्ट

खाद्य वैज्ञानिक भोजन की रासायनिक संरचना का विश्लेषण करते हैं और उसके पोषण मूल्य, सुरक्षा और गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करते हैं।

खाद्य एवं पेय उद्योग में उत्पादकों, अधिकारियों और अनुसंधान संस्थानों के साथ मिलकर काम करते हुए, वे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस क्षेत्र में करियर शुरू करने के लिए खाद्य प्रौद्योगिकी में बी.टेक या बी.एससी. की पढ़ाई की जा सकती है।