गर्मियों की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में खासकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। गर्मियों के सीजन की शुरुआत में तापमान का इस तरह से अचानक बढ़ना प्रकृति और मनुष्य दोनों के लिए खतरा साबित होता है। 40 डिग्री सेल्सियस के बाद लू यानी हीट वेव का खतरा बढ़ जाता है, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर होता है।
Heatwave 2025: देश के इन 4 राज्यों में बदला स्कूलों का समय
मार्च 2025 के दौरान कई राज्यों में अचानक 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुके तापमान को देखते हुए तमाम राज्यों ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है, जिसकी राज्यवार जानकारी यहां दी गई है।
Heatwave 2025: उत्तर प्रदेश में बदला स्कूलों का समय
उत्तर प्रदेश में सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चलने वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जिसे बदलकर कुछ जिलों में सुबह सुबह 7:30 बजे से 12:30 किया गया है। इस समय को जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जा सकता है।
Heatwave 2025: महाराष्ट्र में बदला स्कूलों का समय
महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को समय बदलने का निर्देश जारी किया गया है। सरकारी निर्देश के अनुसार, महाराष्ट्र में स्कूलों को संचालन सुबह 7 बजे से सुबह 11.15 तक संचालित होंगे।
Heatwave 2025: ओडिशा में बदला स्कूलों का समय
ओडिशा में राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदलने के निर्देश दिए गए हैं, आधिकारिक सूचना के अनुसार, ओडिशा में स्कूल सुबह 6:30 से सुबह 10:30 तक संचालित होंगे।
Heatwave 2025: आंध्र प्रदेश में बदला स्कूलों का समय
आंध्र प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में कक्षा 1 से लेकर 9वीं तक के सभी स्कूलों को आधे दिन छुट्टी करने का निर्देश जारी किया गया है, जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। सरकारी आदेश के अनुसार, ओडिशा में 1 से 9वीं तक के सभी स्कूल सुबह सुबह 7.45 बजे से दोपहर 12.30 तक संचालित होंगे और यह आदेश 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लागू रहेगा, जिसे मौसम को देखते हुए आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
Heatwave 2025: हीट वेव से बचने के लिए कारगर टिप्स
पानी- छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल जाते समय और स्कूल से निकलते समय खूब पानी पीकर निकलें, ताकि गर्म तापमान में आपके शरीर में पानी की कमी न होने पाए।
सिर को ढकें- स्कूल से निकलते समय छात्रों को टोपी, छाता या किसी दूसरे सूती कपड़े से सर को ढकना चाहिए, ताकि सिर को सीधी धूप से बचाया जा सके। सीधी धूप सर पर पड़ने से छात्रों को चक्कर, सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
कपड़े- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को हवा मिलेगी और पसीना सूखने में आसानी होगी।