DU Second Cut Off 2018, DU 2nd Cut Off List 2018 Science Commerce, Arts: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने विभिन्न कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी कटऑफ पर दाखिले आज से शुरू होंगे। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम कोर्सेज में दाखिले बंद हो चुके हैं। इस साल हिंदू कॉलेज का पहला कटऑफ सबसे अधिक था और सामान्य वर्ग के सभी B.Sc कोर्सेज में दाखिले लगभग बंद हो चुके हैं। हालांकि दूसरी कटऑफ में B.Sc. Botany के परसेंटेज 95% तय किया गया है। SGTB Khalsa में B.Sc. Physics (सामान्य वर्ग के लिए) दाखिले बंद हो चुके हैं। हालांकि अन्य कोर्सेज B.Sc. Botany (90.66%), B.Sc. Chemistry (95.66%), B.Sc. Computer Science (96.50%), B.Sc. Electronics (95.33%), और B.Sc. Mathematics (95.75%) का दूसरा कटऑफ जारी किया गया है।

दौलत राम कॉलेज ने B.Sc. Chemistry (H) और B.Sc. Physics (H) के लिए दाखिला बंद कर दिया है। जिन कोर्सेज में दाखिले के लिए कटऑफ जारी किया गया है उनमें B.Sc. Bio-Chemistry (H) (94.66%), B.Sc. Botany (H) (91.66%), B.Sc. Mathematics (H) (95.25%), B.Sc. Zoology (H) (94.33%) और B.Sc. Life Sciences (H) (90.66%) है। साउथ कैंपस के कॉलेजों की बात करें तो Sri Venketeswara college में B.Sc. Botany में दाखिला बंद हो चुका है। हालांकि अन्य कोर्सेज के लिए दाखिले खुले हैं। B.Sc. Statistics (H) के कटऑफ में एक फीसदी गिरावट है। पहला कटऑफ 96.75% का था जो दूसरी लिस्ट में 95.75% किया गया है। वहीं दूसरी कटऑफ में B.Sc. Chemistry (H) (94.66%), B.Sc. Electronics (H) में (93.66%) B.Sc. Mathematics (H) (95.5%) और B.Sc. Physics (H) (96.33%) है। B.Sc. Polymer Sciences और B.Sc. Applied Physical Sciences with Industrial Chemistry में अभी सीट्स उपलब्ध हैं।

दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। स्टूडेंट्स को अपने डीयू पोर्टल पर लॉगइन कर अपनी चॉइस का कोर्स और कॉलेज फाइल करना होगा। इसके बाद कैंडिडेट को अपना एडमिशन फॉर्म प्रिंट करना होगा और इसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ कॉलेज पर जमा कराना होगा। पेमेंट ऑनलाइन पोर्टल के जरिए की जाएगी।