दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रम यानी ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिशन बुलेटिन जारी कर दिया है। डीयू की आधिकारिक सूचना के अनुसार, “केवल CUET UG 2025 में प्राप्त अंकों को ही शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में प्रवेश के लिए माना जाएगा”। डीयू में एडमिशन के लिए सबसे जरूरी और लेटेस्ट जानकारी यहां दी गई है।
DU Admission 2025: डीयू एडमिशन के लिए जरूरी सीयूईटी यूजी 2025 के अंक
दिल्ली विश्वविद्यालय में सभी सभी ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन CUET UG 2025 में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग (SOL), नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) और विदेशी नागरिकों पर ये लागू नहीं होगा।
DU Admission 2025: डीयू में एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड क्या है ?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा विदेश में पढ़ाई करके लौटे छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी द्वारा की गई पढ़ाई एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा मान्यता प्राप्त है।
DU Admission 2025: डीयू में एडमिशन के लिए क्या सीयूईटी के अनिवार्य विषय क्या हैं ?
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि उनके द्वारा कक्षा 12वीं में पढ़े गए विषयों के लिए उन्होंने सीयूईटी यूजी 2025 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हो। अगर कक्षा 12वीं में कोई विषय सीयूईटी पाठ्यक्रम में नहीं आता है, तो उम्मीदवारों को CUET में उपस्थित होना आवश्यक है। उदाहरण के लिए, बायोकेमिस्ट्री पढ़ने वाले उम्मीदवार को CUET में बायोलॉजी में शामिल होना अनिवार्य है।
DU Admission 2025: डीयू में एडमिशन के लिए प्रोग्राम आधारित योग्यता क्या है ?
कार्यक्रम-विशिष्ट योग्यता: प्रवेश भाषा/भाषाओं, डोमेन-विशिष्ट विषयों और/या सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT) स्कोर के संयोजन पर आधारित होगा। उम्मीदवारों को CUET में कौन से विषय शामिल करने हैं, यह निर्धारित करने के लिए अपने चुने हुए कार्यक्रम के लिए विशिष्ट पात्रता आवश्यकताओं का संदर्भ लेना चाहिए।
DU Admission 2025: क्या है डीयू में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन और सीट अलॉटमेंट प्रोसेस ?
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। सीट अलॉटमेंट के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल admission.uod.ac.in पर कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) 2025 में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
DU Admission 2025: डीयू में एडमिशन के लिए नागरिकता का नियम क्या है ?
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए केवल भारतीय नागरिक या भारत के विदेशी नागरिक (OIC) ही रेगुलर ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
Direct Link to Download DU UG Admission 2025 Information Bulletin
DU Admission 2025: डीयू में एडमिशन के लिए कार्यक्रम विशिष्ट पात्रता और विषय मैपिंग क्या है ?
डीयू में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा उन पाठ्यक्रमों के लिए प्रोग्राम स्पेसिफिक पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए जिनके लिए वे आवेदन करना चाहते हैं और इसके बाद ही वह सीयू-ईटी यूजी में अपने विषयों का चयन करें। प्रवेश के मामले में विश्वविद्यालय के पास कम से कम 50 प्रतिशत प्रोग्राम ओवरलैप के आधार पर विषय समानता स्थापित करने का अधिकार सुरक्षित होता है।