शैक्षणिक सत्र 2023 -2024 खत्म हो रहा है और कुछ ही दिनों में नए सेशन की शुरुआत देश भर के सभी स्कूलों में शुरू हो जाएगी। इसके पहले दिल्ली में स्कूलों का इस साल का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमे बच्चों के एडमिशन से लेकर एग्जाम सभी का ब्यौरा दिया गया है। इस सालाना कैलेंडर में छात्रों की छुट्टियों तक की जानकारी भी दी गई है।
दरअसल, दिल्ली के स्कूलों का कैलेंडर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने जारी किया है, जिसके मुताबिक 2024-2-25 शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत 1 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। यह कैलेंडर दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों पर लागू होगा। खास बात यह है कि सभी स्कूलों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कि छुट्टियों और शैक्षणिक सत्रों की घोषणा से पहले 220 कार्य दिवस पूरे हो जाने चाहिए।
1 फरवरी को 2024-25 के लिए एडमिशन के लिए तौर-तरीकों पर चर्चा के बाद राजधानी दिल्ली के स्कूल का वार्षिक कैलेंडर 2024-25 तैयार किया गया था। दिल्ली स्कूल का वार्षिक कैलेंडर 1 फरवरी को सभी शिक्षा उपनिदेशकों और दिल्ली नगर निगम (MCD) के साथ तैयार किया गया था।
क्या होगा पूरा कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक 21 मार्च को ड्रा निकलने के बाद इस साल छात्रों के एडमिशन के लिए चयनित बच्चों की सूची और वेटिंग लिस्ट 23 मार्च को जारी की जाएगी। उसी दिन डीओई नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वेटिंग लिस्ट में सीट खाली रहने पर 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक प्रक्रिया की जाएगी। कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एडमिशन तीन फेज में होगा। पहला चरण 1 अप्रैल से 8 अप्रैल शाम 5 बजे तक, दूसरा चरण 1 मई से 20 मई शाम 5 बजे तक और तीसरा चरण 1 जुलाई से 20 जुलाई तक शाम 5 बजे तक होगा।
कब-कब होंगी छुट्टियां?
निदेशालय ने अकेडमिक कैलेंडर में अवकाश व छुट्टियों की घोषणा भी कर दी है। इसके तहत 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश चलेगा। नौ से 11 अक्टूबर तक शरद ऋतु की छुट्टियां होंगी। इसके अलावा एक जनवरी 2025 से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन होगा। इस वर्ष कुल 18 छुट्टियां होंगी। इसमें होली, दिपावली, दशहरा, क्रिसमस डे, स्वतंत्रता दिवस भी शामिल है।
आवंटित स्कूलों में कक्षा 6वीं से 9वीं तक प्रवेश के लिए दस्तावेजों को जमा करना या सत्यापन तीन चरणों में होगा, पहला चरण 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक, दूसरा चरण 11 जून से 25 जून तक और तीसरा चरण अगस्त से होगा। 2 से 9 अगस्त को होगा।