CUET UG, PG Result 2022: सीयूईटी यूजी और पीजी का रिजल्ट 25 सितंबर 2022 तक घोषित किया जा सकता है। सीयूईटी यूजी की परीक्षा 30 अगस्त 2022 को समाप्त हो रही हैं। वहीं सीयूईटी पीजी परीक्षा 1 सितंबर 2022 से 11 सितंबर 2022 तक प्रस्तावित है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि सीयूईटी यूजी और पीजी का रिजल्ट 25 सितंबर 2022 तक घोषित होने के उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नतीजे अंतिम परीक्षा की तारीख से 10 दिनों के अंदर घोषित किए जानें चाहिए।

इससे पहले एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की थी कि सीयूईटी यूजी का रिजल्ट 7 सितंबर 2022 तक जारी किया जाएगा। अधिकारी ने कहा था कि सीयूईटी यूजी के लिए परीक्षार्थियों को संख्या अधिक है। हम मूल्यांकन को पूरा करने और 7 सितंबर तक परिणामों की घोषणा करने का प्रयास करेंगे।

बता दें कि सीयूईटी फेज 6 की परीक्षा 30 अगस्त 2022 को समाप्त हो रही है। फेज 6 की परीक्षा में 2.86 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। फेज 6 की परीक्षा का आयोजन उन परीक्षार्थियों के लिए किया जा रहा है, जो तकनीकी खराबी के कारण दूसरे चरण की परीक्षा नहीं दे पाए थे।

CUET PG 2022: यह है सीयूईटी पीजी परीक्षा का शेड्यूल
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सीयूईटी पीजी परीक्षा 1 से 11 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सीयूईटी पीजी के लिए परीक्षा शहर की सूचना के लिए लिंक 26 अग स्त 2022 को एक्विट किया जा सकता है। वहीं एडमिट कार्ड 28 या 29 अगस्त 2022 को जारी किया जा सकता है। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।