CUCET Result 2016: सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे 17 जून 2016 को जारी कर दिए गए। शैक्षणिक वर्ष 2016-17 के लिए हुए एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। CUCET Result 2016 के नतीजे http://www.cucet16.co.in पर देखे जा सकते हैं। CUCET एग्जाम 21 और 22 मई 2016 को आयोजित करवाया गया था। एग्जाम की अंसर की पहले ही जारी की जा चुकी हैं। इस साल 1,05,757 उम्मीदवारों ने CUCET एग्जाम दिया था।
CUCET के जरिए देशभर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की नौ ब्रांचों (हरियाणा, केरल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और तमिलनाडु)में एडमिशन मिलता है। इस एग्जाम के जरिए यूनिवर्सिटी के यूजी, पीजी और रिसर्च प्रोग्राम में दाखिला होता है।
कैसे चेक करें CUCET Admission Test Result 2016:
CUCET 2016 के नतीजे 17 जून को जारी किए जाएंगे, इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। अपने नतीजे इस प्रकार जानें…
-सबसे पहले CUCET 2016 की ऑफिशियल वेबसाइट www.cucet16.co.in पर जाएं
-वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए CUCET 2016 Result लिंक पर जाएं और क्लिक करें
-वहां मांगे गए अपने हॉल टिकट नंबर और अन्य जानकारी डालें
-आपका परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
-अपने रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें।