CTET February 2026 Correction Window: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी फरवरी 2026 (CTET February 2026) परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने CTET करेक्शन विंडो 2026 खोल दी है, जिसके जरिए अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) फरवरी 2026 के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर 26 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।

CTET करेक्शन विंडो 2026: महत्वपूर्ण तारीख

करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि: 26 दिसंबर 2025

CTET परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026

CTET आवेदन फॉर्म में किन जानकारियों में सुधार संभव?

CBSE द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारियों में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं:

उम्मीदवार का नाम

पिता एवं माता का नाम

जन्म तिथि

श्रेणी (Category)

दिव्यांग श्रेणी (PwD)

पेपर का चयन (Paper I / Paper II – उपलब्धता के अनुसार)

पेपर II का विषय

भाषा I और/या भाषा II

पत्राचार का पता

B.Ed / D.El.Ed करने वाले संस्थान का नाम

करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CTET February 2026: आवेदन में सुधार कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “CTET February 2026 Correction Window” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4. आपका आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5. आवश्यक सुधार करें।

स्टेप 6. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट सुरक्षित रखें

CTET परीक्षा पैटर्न 2026

CTET परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी:

Paper II (कक्षा 6 से 8) के लिए सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक

Paper I (कक्षा 1 से 5): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

CTET 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

CTET सर्टिफिकेट आजीवन वैध होता है

परीक्षा पास करने से सरकारी शिक्षक बनने की पात्रता मिलती है

CTET स्कोर केंद्र व राज्य सरकारों की शिक्षक भर्तियों में मान्य होता है

उम्मीदवार परीक्षा शहर, पेपर और विषय से जुड़ी जानकारी ध्यान से जांच लें

Direct Link to Make Corrections in CTET February 2026 Application