केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गई प्रक्रिया के जरिए भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

CTET December 2024: एडमिट कार्ड से पहले जारी होगी ये जानकारी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड से पहले सीबीएसई उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र की जगह के बारे में जानकारी दी जाती है।

CTET December 2024: पिछली बार कब जारी हुए थे सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड ?

सीबीएसई ने पिछली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को किया था, जिसकी सिटी स्लिप 24 जून और एडमिट कार्ड 5 जुलाई को जारी किया गया था।

CTET December 2024: कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा ?

सीबीएसई ने पिछली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दो पेपर होते हैं, जिन्हें दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे की शिफ्ट में और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं उन्हें सिर्फ पेपर 1 देना होगा और जो उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों देने होंगे।

CTET December 2024 Admit Card: सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें ?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए CTET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।

स्टेप 3. एक लॉगिन विंडो प्रदर्शित होगी उसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. लॉगिन होने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा

स्टेप 5. एडमिट कार्ड में दर्ज डिटेल की जांच करें और डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।