RRB NTPC, LIC ADO, SSC CAPF, CTET 2019: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 07 जुलाई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में आपको दो पेपर 150-150 अंक के देने होंगे। सीबीएसई ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी किया है। कल परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस वाले 150—150 सवाल पूछे जाएंगे। ऐसे में आपको अपनी सामान्य ज्ञान की तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए। अपनी जीके की तैयारी के लिए आप हमारी मॉक टेस्ट में हिस्सा लें।
इधर, RRB NTPC, LIC ADO, SSC CAPF की परीक्षाओं के लिए भी एडमिट कार्ड आ चुके हैं या आने वाले हैं। जिन छात्रों ने अभी तक एडमिट कार्ड संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड न किया हो वह तत्काल कर लें। आपको बता दें कि रेलवे, एसएससी, एलआईसी या बैंक पीओ हर तरह की परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवाल जरूर आते हैं। आप जीके के सवालों से ज्यादा नंबर लाकर दूसरे विषयों की कमजोरी को कम कर सकते हैं। 35 हजार एनटीपीसी पदों के लिए रेलवे की परीक्षा भी होने वाली है। इसका एडमिट कार्ड भी 4 दिन पहले आएगा। वहीं SSC, एसआई (SI), एएसआई (ASI), सीआईएसएफ (CISF) फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है.
तो इंतजार किस बात का, आइए चेक करें कि इन परीक्षाओं के लिए आपकी सामान्य ज्ञान की तैयारी कैसी है:
1. इस समय कुल कितना उपकर भारतीय सरकार द्वारा लिया जाता है?
क. 3.3% ख. 3.4% ग. 4% घ. 5%
2. विश्व बॉक्सिंग एसोसिएशन का मुख्यालय कहाँ पर स्थित हैँ?
क. जापान ख. चीन ग. भारत घ. मेक्सिको
3. हाल ही में इनमें से किस खिलाडी ने भारतीय वर्ल्ड कप टीम में विजय शंकर की जगह ली है?
क. नवदीप सैनी ख. इशांत शर्मा ग. मयंक अग्रवाल घ. पार्थिव पटेल
4. क्षेत्रफल के अनुसार इनमें से कौन सा राज्य सबसे बडा है?
क. गोवा ख. राजस्थान ग. बिहार घ. पंजाब</p>
5. इनमें से कौन सा भारत का क्षेत्र सबसे उपजाऊ है?
क. पूर्वी क्षेत्र ख. पश्चिमी क्षेत्र ग. उत्तरी क्षेत्र घ. दक्षिणी क्षेत्र
6. इनमें से चीन की राजधानी कौन सी है?
क. बीजिंग ख. शंघाई ग. ताईवान घ. मकाऊ
7. अरूणाचल प्रदेश की राजधानी का नाम क्या है?
क. शिलोंग ख. मेघालय ग. इटानगर घ. इटावा
8. इनमें से कौन सा राज्य उत्तरी क्षेत्र में नहीं आता है?
क. हरियाणा ख. हिमाचल प्रदेश ग. जम्मू-कश्मीर घ. झारखण्ड
9. इनमें से किस राज्य की आबादी सबसे ज्यादा है?
क. महाराष्ट्र ख. बिहार ग. उत्तर प्रदेश घ. पंजाब
10. Central Board of Indirect taxes and Customs (CBIC) के चेयरमैन के रूप में किसे चुना गया है?
क. महेंद्र सिंह ख. एस रमेश ग. जॉन जोसेफ घ. एन विश्वनाथ
उपरोक्त सवालों के उत्तर के लिए इस लिंक को क्लिक करें Mock Test 3 Answer Sheet