CISCE ICSE 10th Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आईसीएसई (ICSE)‌ यानी 10वीं का रिजल्ट आज 17 जुलाई 2022 को शाम 5 बजे घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट देखा जा सकता है। इसके लिए छात्रों को अपना यूनिक आईडी 09248082883 पर भेजना होगा।

इस साल आईसीएसई की परीक्षा दो सेमेस्टर में आयोजित की गई थी। पहले सेमेस्टर की परीक्षा 15 नवंबर से 6 दिसंबर 2021 तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का परिणाम 7 फरवरी 2022 को घोषित किया गया था। जबकि, दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 अप्रैल से 23 मई 2022 तक चली थी।

Live Updates

CISCE ICSE Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आईसीएसई (ICSE) का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको आईसीएसई रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

19:01 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: क्षेत्र-वार प्रदर्शन

उत्तर - 99.98 प्रतिशत

पूर्व - 99.96 प्रतिशत

पश्चिम - 99.99 प्रतिशत

दक्षिण - 99.99 प्रतिशत

18:35 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन

लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.98 प्रतिशत, लड़कों का 99.97 प्रतिशत रहा।

17:34 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: टॉपर्स की लिस्ट

कक्षा 10वीं परीक्षा में हरगुन कौर मथारू, अनिका गुप्ता, पुष्कर त्रिपाठी, कनिष्क मित्तल। सभी छात्रों ने ICSE परीक्षा में 499 अंकों के साथ 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

17:24 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: 99.97% छात्र हुए पास

आईसीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। इस साल कुल 99.97 फीसदी छात्रों ने 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की।

17:11 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: आईसीएसई 10वीं का परिणाम घोषित

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10 सेमेस्टर 2 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

16:51 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: आधिकारिक वेबसाइटें

cisce.org

results.cisce.org

results.nic.in.

16:43 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: पिछले वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले साल आईसीएसई परीक्षा में पास प्रतिशत 99.98 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 2020 में, कुल 99.33 प्रतिशत छात्रों ने CISCE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी।

16:29 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: रीचेकिंग के लिए आवेदन

उम्मीदवार 23 जुलाई तक वेबसाइट- cisce.org पर प्रति विषय 1000 रुपये प्रति पेपर का भुगतान करके रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

16:03 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: कितने बजे आएंगे नतीजे

ICSE कक्षा 10वीं का परिणाम शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र CISCE के करियर पोर्टल, आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस के माध्यम से रजल्ट देख सकेंगे।

15:34 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: कैसे चेक करें रिजल्ट

सीआईएससीई की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

आईसीएसई या आईएससी पाठ्यक्रम का चयन करें।

अपना यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

15:05 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: कब हुई थी परीक्षा

CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: बोर्ड ने आईसीएसई कक्षा 10वीं के सेमेस्टर-2 की परीक्षा 25 अप्रैल से 23 मई, 2022 के बीच आयोजित की गई थी।

14:42 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: कहां चेक करें परिणाम

आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट c isce.org, results.cisce.org के माध्यम से देख सकते हैं ।

14:03 (IST) 17 Jul 2022
CISCE ICSE 10th Result 2022 Live: एसएमएस पर ऐसे देखें रिजल्ट

आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए छात्रों को ICSE (स्पेस) Unique ID टाइप करके 09248082883 पर भेजना होगा। इसके अलावा छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डीजी लॉकर पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

13:33 (IST) 17 Jul 2022
ICSE 10th Result 2022 Live: इतने अंक प्राप्त करना जरूरी

आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 10वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

ICSE 10th Result 2022: पिछले साल देशभर में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से आईसीएसई की परीक्षा नहीं आयोजित की गई थी। इसकी जगह छात्रों का परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था। वहीं, साल 2020 में 10वीं परीक्षा के लिए 2.07 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। जिसमें से 2.06 लाख छात्रों को सफल घोषित किया गया था।