CHSE Odisha +2 Arts, Commerce Result 2019: Council of Higher Secondary Education (CHSE), Odisha आज 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक रिजल्ट दिन में 3.30 बजे जारी किया गया। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किया है। हालांकि स्टूडेंट्स बोर्ड की साइट किन्हीं कारणों से कुछ देर के लिए डाउन चल रही थी, जिससे स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने में थोड़ी परेशानी हुई होगी। जिन स्टूडेंट्स ने ओडिशा बोर्ड के तहत 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के एग्जाम दिए थे वह अपना रिजल्ट आज ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।
CHSE Odisha +2 Arts, Commerce Result 2019: Check here
CHSE Odisha 12th Result 2019 ऐसे करें चेक: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं। अब 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2019 या ओडिशा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2019 के लिंक पर क्लिक करें।अब अपनी सभी जानकारियां जैसे एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि लिखें। अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा। स्टूडेंट्स यहां क्लिक करके सीधे अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट SMS पर देखने के लिए RESULT<space>OR12 <space>ROLL NUMBER लिखकर 56263 पर भेज दें। रिजल्ट मोबाइल पर ही बगैर इंटरनेट के भी प्राप्त हो जाएगा।
ओडिशा +2 कॉमर्स स्ट्रीम के एग्जाम में कुल 18,826 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिनका पासिंग परसेंटेज 70.26% रहा है। ओवरऑल पासिंग परसेंटेज के मामले में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा है। लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 74.26% और लड़कों को पासिंग परसेंटेज 67.91% रहा है।
कॉमर्स स्ट्रीम में भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। इस स्ट्रीम में 74.25% लड़कियां पास हुई हैं। जबकि 67.91 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में 70.26% छात्र पास हुए हैं।
इस साल वोकेशनल स्ट्रीम का ओवरल रिजल्ट 52.62 परसेंट रहा है। बाकी स्ट्रीम की तरह यहां भी लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों से ज्यादा रहा है। जहां लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 57.86 परेंसट रहा, वहीं लड़कों का 47.92 परसेंट रहा है।
ओडिशा बोर्ड में आर्ट्स स्ट्रीम के +2 छात्रों का ओवरऑल पासिंग परसेंटेज 65.89 परसेंट रहा है। जिसमें 73.99% लड़कियां और 55.80% लड़कों का पासिंग परसेंटेज शामिल है। इस स्ट्रीम में इस साल कुल 1,15,232 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
आर्ट्स स्ट्रीम की तरह कॉमर्स स्ट्रीम में भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में 70.26% छात्र पास हुए हैं। जिसमें 74.25% लड़कियां हैं।
आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं क्लास एग्जाम के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम के 65.89 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिसमें छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा 73.55 प्रतिशत रही है।
CHSE Odisha बोर्ड आज 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी। लेकिन स्टूडेंट्स साइट डाउन के चलते अभी अपना रिजल्ट नहीं देख सकेंगे।