http://www.gseb.org, GSEB SSC Result 2018, Gujarat Board GSEB SSC 10th Result 2018: गुजरात बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। परीक्षा देने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) 28 मई यानी सोमवार को 10वीं के परिणामों का ऐलान किया। इस साल 10वीं/SSC की परीक्षा देने वाले छात्र अपना परिणाम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org.in पर देख सकते हैं। SSC परीक्षा 2018 का पासिंग पर्सेंटेज 67.50 फीसदी है। लड़कों का ओवर ऑल पास पर्सेंटेज 45.88 फीसदी है। वहीं लड़कियों का ओवर ऑल पास प्रतिशत 60.63 फीसदी है। परीक्षा देने वालों में 6,85,462 लड़के और 4,18,392 लड़कियां थीं। इनमें से पास होने वाले लड़कों की संख्या 3,14,510 और लड़कियों की संख्या 2,53,682 है। परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स की तादाद 5,68,192 है जबकि 5,28,689 स्टूडेंट्स फेल हो गए।

रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले http://www.gseb.org, indiaresults.com या examresults.net में से किसी भी एक वेबसाइट पर लॉगइन करें। परिणामों के ऐलान के बाद वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Gujarat GSEB 10th SSC result 2018 लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का कोड और एग्जाम सेंटर जैसी कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी। सारी जानकारियां डालने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। सबमिट पर क्लिक करने के साथ ही आपका नतीजा स्क्रीन पर दिख जाएगा। आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

Gujarat Board GSEB SSC Result 2018

आपको बता दें कि इस बार गुजरात बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का आयोजन 12 मार्च से 23 मार्च के बीच किया गया था। इस परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र शामिल हुए थे। छात्रों को नंबरों की जगह ग्रेड्स दिए जा रहे हैं, ऐसे में किसी छात्र को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम डी ग्रेड (33 से 40 नंबर के बीच) लाना होगा। पिछले साल यानी 2017 में करीब 10.64 लाख छात्रों ने 10वीं/SSC की परीक्षा दी थी। ग्रेस नंबर देने के बाद भी पिछले साल परिणाम काफी निराशाजनक था। रेगुलर, दोबारा परीक्षा देने वाले विद्यार्थी और प्राइवेट परीक्षा देने वाले विद्यार्थी, सभी को मिलाकर पास प्रतिशत महज 68.24 फीसदी था।

वहीं साल 2016 में पास प्रतिशत 67.60 फीसदी रहा था। पिछले साल 3750 छात्रों ने A1 ग्रेड (99 से 100 अंक) प्राप्त किए थे। परीक्षा में कुल 7.75 लाख रेग्यूलर स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 5.28 लाख परीक्षार्थी सफल हुए थे। 12वीं साइन्स परीक्षा के नतीजे 10 मई को जारी कर दिए गए थे। 12वीं साइन्स के साथ ही GUJCET परीक्षा 2018 के नतीजे भी 10 मई को जारी किए गए थे।