छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 55 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

CGPSC Recruitment 2025: पदों का विवरण

इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण रखा गया है। कुछ पद छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

CGPSC Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास समाजकार्य (MSW), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या विधि (Law) में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। इन विषयों में डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

CGPSC Recruitment 2025: आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी (अधिकतम 40 वर्ष तक)। इसके साथ ही SC/ST/OBC वर्गों और विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को अतिरिक्त 5 साल की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

CGPSC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (गैर-क्रीमीलेयर) और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 300 रुपये निर्धारित है। अन्य उम्मीदवारों और राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपये है। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क और जीएसटी अलग से देना होगा।

CGPSC Recruitment 2025: फॉर्म सुधार की सुविधा

उम्मीदवार अपने भरे गए फॉर्म में  9 से 11 नवंबर 2025 तक बिना किसी शुल्क के आवेदन में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद 12 से 14 नवंबर 2025 तक सुधार के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। ध्यान रहे, सुधार केवल एक बार ही किया जा सकेगा।

CGPSC Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “Online Application” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. भर्ती से संबंधित निर्देश ध्यान से पढ़ें।

स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।

स्टेप 5. आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।