CBSE 10th, 12th 2022 Result Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित कर सकता है। 33 लाख से अधिक छात्र अपने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि सीबीएसई ने अप्रैल से जून 2022 तक कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म-2 की परीक्षा आयोजित की थी। इस साल लगभग 35 लाख से ज्यादा छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे। आधिकारिक टिप्पणी के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है और छात्रों को जल्द ही उनके परिणामों के बारे में सूचित किया जाएगा।
CBSE Board 2022 Result News, CISCE Result 2022, ISC, ICSE Results 2022 Updates: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र काफी समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा में लगभग 35 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं जिनका रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है।
अभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक डेट और समय की घोषणा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट की डेट जल्द ही जारी की जाएगी। रिजल्ट की डेट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा।
सीबीएसई12वीं रिजल्ट 2022 जुलाई के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 12वीं के नतीजे 24 जुलाई के बाद आने की उम्मीद है। सीबीएसई कक्षा 12 वीं के परिणामों पर अपडेट समय के साथ जल्द ही बोर्ड साझा करेगा।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट अभी तक नहीं घोषित किया गया है। इस कारण कई राज्यों में कक्षा 11वीं में प्रवेश चिंता का विषय बना हुआ है। माता-पिता चिंतित हैं क्योंकि सभी राज्यों ने 10 वीं के परिणाम पहले ही जारी कर दिए हैं। अब छात्रों और अभिभावकों को सीबीएसई 10वीं रिजल्ट का इंतजार है।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 35 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। टर्म 2 की परीक्षा मई में संपन्न हुई थी। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई इस सप्ताह 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट जारी कर सकता है। नतीजे इस माह से अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे। टर्म 2 रिजल्ट के साथ फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र डिजिलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर, रोल कोड के जरिए लाॅगिन करना होगा। इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल से भी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
-यहां रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक किया गया है। परीक्षा के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का इतंजार है। रिजल्ट की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस, उमंग ऐप के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। टर्म 2 रिजल्ट की डेट सीबीएसई जल्द ही जारी कर सकता है।
पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है। 10वीं और 12वीं के नतीजे आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए गए थे। इस साल परीक्षा कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत दो टर्म में आयोजित की गई थी।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जुलाई के आखिरी सप्ताह में घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की आधिकारिक डेट और समय जारी कर सकता है।
सीबीएसई ने टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक किया था। वहीं टर्म 1 परीक्षा का आयोजन नवंबर - दिसंबर 2021 में किया गया था। टर्म 1 का रिजल्ट मार्च 2022 में घोषित किया गया था।
इस साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दो टर्म में किया गया था। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था। सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था।
CBSE Result 2022, CBSE Board Result 2022 Updates: इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की परीक्षाओं को दो भागों- टर्म1 और टर्म 2 में विभाजित किया गया था। कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई तक ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी।