केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल 2024 में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी और अप्रैल तक खत्म होंगी। CBSE ने कन्फ़र्म किया है कि 2024 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और लगभग 55 दिनों यानी 10 अप्रैल, 2024 तक खत्म होंगी। आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की गई है। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर परीक्षाओं की डेट शीट और टाइम टेबल जल्द ही जारी करेगा। प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी और 15 फरवरी को खत्म होंगी। उत्तर भारतीय राज्यों में कड़ाके की सर्दी के रहते कक्षा 10 और 12 के छात्र पहले से ही इंटरनल परीक्षा और प्रेक्टिकल परीक्षाएं दे रहे हैं।
बोर्ड परीक्षाएं करीब 55 दिन चलेंगे। इस दौरान 35 लाख से ज्यादा छात्र एग्जाम देंगे
साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 17 मई 2024 को समाप्त हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव मार्च और अप्रैल में हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो बोर्ड एग्जाम लोकसभा चुनाव के साथ टकरा सकते हैं।
पिछले शैक्षिक सत्र में CBSE बोर्ड ने दिसंबर 2022 में डेटशीट जारी कर दी थी। पिछले साल 12वीं क्लास के एग्जाम 15 फरवरी 2023 को शुरू हुए था। आखिरी एग्जाम 5 अप्रैल 2023 को था।
CBSE board exam date sheets: सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम 15 फरवरी को शुरू होंगे और 10 अप्रैल को खत्म होंगे।
CBSE board exam date sheets: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in / cbse.gov.in पर जारी की जाएगी